सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नारियल की मलाई शुगर के मरीजों के लिए वरदान, बढ़ाता है खूबसूरती भी

नई दिल्ली/ गर्मी के दिनों में नारियल-पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल-पानी शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ नमी बनाए रखने और जरूरी पोषक तत्व मुहैया करने का काम करता है। कई लोग नारियल-पानी के साथ खोल में मौजूद मलाई खाना भी पसंद करते हैं।

नारियल की मलाई कई मायने में पानी से ज्यादा फायदेमंद होती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए ऐसा करना अनहेल्दी भी साबित हो सकता है। नारियल की मलाई में काफी मात्रा में फैट होता है। जो बढ़ते वजन से परेशान लोगों के मुश्किलें बढ़ा सकता है।

हालांकि खाने के अलावा भी नारियल की मलाई का कई दूसरे तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

मलाई में मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करे, बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया

नारियल की मलाई में काफी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। फाइबर पाचनतंत्र के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। नारियल की मलाई खाने से पेट और आंतों की नेचुरल सफाई हो जाती है और गुड बैक्टीरिया भी बढ़ने लगते हैं। बरसात के दिनों में यह पाचनतंत्र थोड़ा स्लो हो जाता है। ऐसी स्थिति में फाइबर से भरपूर मलाई खा सकते हैं।

साथ फाइबर की वजह से जल्दी-जल्दी भूख भी नहीं लगती है। इसलिए व्रत त्योहार के फलाहारों में नारियल की मलाई बेहतर विकल्प हो सकती है।

इसमें मौजूद लौरिक एसिड ब्लड प्रेशर केरगा कम

नारियल की मलाई में सैचुरेडेट फैट और लौरिक एसिड भी पाया जाता है। कई रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि लौरिक एसिड दिल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए काफी फायदेमंद है।

रेगुलर नारियल की मलाई खाएं तो हाई और लो ब्लडप्रेशर की समस्या से निजात मिल सकती है। साथ ही इससे दिल ही धड़कनें भी पहले से मजबूत होंगी।

रिसर्च में दावा: मलाई से कम होता है ब्लड शुगर लेवल

नारियल की मलाई शुगर पेशेंट के लिए वरदान साबित हो सकती है। जर्नल ऑफ कोंप्लिमेंटरी एंड इंटेग्रेटिव मेडिसिन में छपी एक स्टडी के मुताबिक हर रोज 100 ग्राम नारियल की मलाई खाने से खून में चीनी की मात्रा तेजी से कम होती है।

ऐसी स्थिति में टाइप-2 डायबिटीज पेशेंट्स को काफी मदद मिल सकती है।

मलाई में मौजूद ट्राइग्लिसराइड्स कम मात्रा में देगा ज्यादा एनर्जी

नारियल के पानी और इसकी मलाई में ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) पाया जाता है। ट्राइग्लिसराइड्स में हाई एनर्जी वैल्यू होती है। जिसकी वजह से इसकी थोड़ी मात्रा भी दिन भर के लिए जरूरी ऊर्जा मुहैया करा देती है। जिम जाने वाले या एथलीट्स हैवी वर्सआउट सेशन के बाद पसीने के रूप में लॉस हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को जल्दी पाने के लिए नारियल पानी पीते हैं।

उदाहरण के लिए, किसी नार्मल MCTs वैल्यू वाले फूड की 100 ग्राम मात्रा खाने से जितनी एनर्जी मिलती है; उतनी ही एनर्जी कम मात्रा में नारियल की मलाई जैसे हाई MCTs फूड खाने से मिल जाएगी।

नारियल की मलाई में है सैचुरेटेड फैट, संभल कर खाएं

नारियल की मलाई में हाई सैचुरेटेड फैट होता है। जबकि WHO की गाइडलाइन कहती है कि पुरुषों को प्रतिदिन 30 ग्राम और महिलाओं को 20 ग्राम से ज्यादा सैचुरेटेड फैट नहीं खाना चाहिए। खासतौर से बढ़ते वजन से परेशान लोग इस मलाई का सेवन सोच समझ कर ही करें।

क्योकि नारियल की मलाई में शुद्ध वसा मौजूद होती है। आगे चलकर इसी से नारियल का तेल बनता है।

बाल और स्किन में लगाना फायदेमंद, चेहरा करेगा ग्लो

ब्यूटीशियन प्रीति सिंह बताती हैं कि नारियल की मलाई अपने आप में एक बढ़िया ब्यूटी केयर प्रोडक्ट है। अगर खाने का मन न हो तो भी कई तरीके से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसका इस्तेमाल मसाज क्रीम की तरह किया जा सकता है। नारियल की मलाई में विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-बी पाए जाते हैं। जो एंटीआक्सीडेंट्स के बतौर फ्री रेडिकल्स से लड़कर चेहरे और स्किन से उम्र और प्रदूषण के असर को कम करते हैं। इसमें मौजूद फैट और एसिड स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

इसके अलावा नारियल की मलाई का इस्तेमाल नेचुरल कंडीशनर की तरह भी किया जा सकता है। इसमें मौजूद ऑयल बालों को मॉइश्चराइज करके मुलायम और सिल्की बनाता है।

टिप्पणियाँ