सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने रानीगंज के दैनिक जागरण अखबार के संवाददाता विमल यादव की हत्या पर खड़े शब्दों से निन्दा की

ब्यूरो रिपोर्ट पूर्णिया /बिहार/जिले के पूर्व सांसद ने रानीगंज के दैनिक जागरण अखबार के युवा संवाददाता विमल यादव की निर्मम हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है। उदय सिंह ने विमल की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए  कहा कि समाज में इस तरह के बर्बर कृत्य को तत्काल रोका जाना चाहिए। उन्होने कहा कि विमल जी की हत्या को घर पर इस तरह अंजाम देना बड़ा ही दुखद है। इससे पूर्व भी विमल जी के भाई की हत्या कर दी गई थी। उदय सिंह ने बिहार सरकार से विमल यादव की निर्मम हत्या को गंभीरता से लेने की मांग की है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।



उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ हैं।

टिप्पणियाँ