सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देश में सबसे अधिक टैक्स देने वालों अभिनेताओं में शामिल साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की 430 करोड़ की संपत्ति, कमाई का आधा हिस्सा करते हैं दान


रजनीकांत, दक्षिण भारत के इकलौते स्टार जिनका दौर कभी गया ही नहीं। वे अपनी हर फिल्म के साथ चर्चा में लौट आते हैं। फिलहाल वे अपनी नई फिल्म जेलर के गाने को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत ने इसके लिए 150 करोड़ लिए हैं। उनके पास करीब 430 करोड़ रुपए की संपत्ति है। चेन्नई के सबसे पॉश इलाके में 35 करोड़ का आलिशान बंगला, मर्सिडीज-बेंज जी वैगन और लेम्बोर्गिनी उरुस जैसे गाड़ियां हैं। वे देश में सबसे अधिक टैक्स देने वालों अभिनेताओं में भी शामिल हैं।

रजनीकांत अपनी फैमिली के साथ 

रजनीकांत ने एक्टिंग की शुरुआत अपूर्व रागंगल (1975) से की थी। इसके डायरेक्टर के. बालाचंदर थे। के. बालाचंदर को रजनीकांत ने अपना गुरु मानते हैं। चेन्नई के साथ ही बेंगलुरु और पुणे के पॉश इलाके में रजनीकांत के पास घर है। बेंगलुरु वाले उनके बंगले की कीमत 45 करोड़ रुपए है। इस इलाके में बड़े बिजनेसमैन, जज और नेताओं के घर हैं। बंगलुरु और पुणे के पॉश इलाके में घर हैं।

रजनीकांत की दो बेटियां हैं, ऐश्वर्या और सौंदर्या, जिनकी शादी तमिल अभिनेताओं और निर्माताओं से हुई है। सौंदर्या ओचर पिक्चर प्रोडक्शंस नाम से एक एनीमेशन स्टूडियो चलाती हैं जिसमें रजनीकांत का भी निवेश है।

रजनीकांत की दो बेटियां हैं, ऐश्वर्या और सौंदर्या, जिनकी शादी तमिल अभिनेताओं और निर्माताओं से हुई है। सौंदर्या ओचर पिक्चर प्रोडक्शंस नाम से एक एनीमेशन स्टूडियो चलाती हैं जिसमें रजनीकांत का भी निवेश है।

रजनीकांत के गेस्ट रूम में उनके ऑवार्ड्स रखे हैं। वहीं पीछे भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म विभूषण भी रखा है।

इसके अलावा, उनका चेन्नई में एक वेडिंग हॉल भी है। इस हॉल का डाइनिंग स्पेस इतना बड़ा है कि 300 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इस हॉल की कीमत लगभग 30 करोड़ रुपए है। रजनीकांत ने अक्टूबर 2020 में ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन को इस हाल के लिए 6.5 लाख रुपए का टैक्स भुगतान किया था।

तमिल में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले हीरो, आधी कमाई दान में

अपने पूरे करियर के दौरान, रजनीकांत ने किसी भी तरह का कॉमर्शियल विज्ञापन का समर्थन या उसमें अभिनय नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अपनी कमाई का आधा हिस्सा दान कर देते हैं। इतना ही नहीं, अगर फिल्म नहीं चलती है, तो वे फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे भी वापस कर देते हैं।

2018 में, फोर्ब्स इंडिया ने उन्हें देश के सबसे अमीर सेलेब्स की लिस्ट में 14वां स्थान दिया था। जिसमें उनकी सालाना कमाई 50 करोड़ बताई गई थी।

लार्जर देन लाइफ बन चुके रजनीकांत फिल्में न चलने पर वितरकों को अपनी तरफ से भुगतान करके उनकी मदद करते हैं।

लार्जर देन लाइफ बन चुके रजनीकांत फिल्में न चलने पर वितरकों को अपनी तरफ से भुगतान करके उनकी मदद करते हैं।

पद्मिनी पहली कार है जिसे सुपरस्टार रजनीकांत ने 1980 में खरीदा था। मूल रूप से फिएट कंपनी की कार पद्मिनी को प्रीमियर ऑटोमोबाइल्स द्वारा भारत में ही असेंबल किया गया था।

यह कार रजनीकांत की फेवरेट कार है। इसके अलावा रजनीकांत के पास एम्बेस्डर कार से लेकर इनोवा तक है।

रजनीकांत की सबसे महंगी कार बेंटले लिमोजीन है। भारत में इसकी कीमत 5-7 करोड़ तक है। रजनीकांत ने इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज कराया है।

इसके बाद रजनीकांत की टॉप मॉडल मिलोजीन की कीमत लगभग 22 करोड़ हो गई है।

रजनीकांत, उन कुछ भारतीय हस्तियों में से एक हैं, जिनके पास शानदार रोल्स रॉयस फैंटम है। इस कार की कीमत लगभग 17 करोड़ रुपए है। इस लग्जरी कार का पेट्रोल इंजन 6749 सीसी का है और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

रजनीकांत के पास रोल्स रॉयस घोस्ट है। इसकी शुरुआती मॉडल की कीमत 6 करोड़ है। इसमें 6.6-लीटर ट्विन-टर्बो वी 12 पेट्रोल इंजन है, जो इसे 562 बीएचपी की पावर पर चल सकती है।

रजनीकांत के पास लेम्बोर्गिनी उरुस एसयूवी है जिसकी कीमत 3.1 करोड़ है। लेम्बोर्गिनी की यह अपनी तरह की पहली कार है जो ट्विन-टर्बो V8 के साथ आती है। ये गाड़ी 3.6 सेकंड में सीधे 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी देश के उन सेलिब्रिटीज में से हैं जिनके पास लेम्बोर्गिनी उरुस है।

टिप्पणियाँ