ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार सऊदी कल्ब अल हिलाल से किया डील, उनकी सालाना सैलरी 15 करोड़ डॉलर (करीब 1247 करोड़ रुपए) होगी
सउदी अरब/ ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार अब सऊदी प्रो लीग फुटबॉल में खेलते नजर आएंगे। सऊदी कल्ब अल हिलाल ने नेमार के लिए फ्रेंच क्लब पीएसजी के साथ 9.8 करोड़ डॉलर (करीब 818 करोड़ रुपए) में ट्रांसफर डील की है। यह रकम नेमार के लिए सऊदी क्लब पीएसजी को देगा। नेमार की सैलरी अलग है।
उन्हें दो साल के लिए करीब 30 करोड़ डॉलर की सैलरी मिलेगी। यानी उनकी सालाना सैलरी 15 करोड़ डॉलर (करीब 1247 करोड़ रुपए) होगी। दो साल बाद नेमार क्लब छोड़ने के लिए स्वतंत्र होंगे। हालांकि, अगर वे चाहें तो डील आगे भी बढ़ा सकते हैं।
इतना ही नहीं, नेमार को सैलरी के अलावा एक्स्ट्रा बेनिफिट दिए जा रहे हैं। उन्हें सउदी अरब में प्राइवेट जेट और निजी मकान की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही अल हिलाल की हर जीत के लिए उन्हें करीब 72 लाख रुपए का बोनस भी मिलेगा। सोशल मीडिया पर सऊदी अरब को प्रोमोट करने के लिए हर पोस्ट के एवज में उन्हें करीब 4.5 करोड़ रुपए भी मिलेंगे।
2017 में फ्रेंच क्लब पीएसजी से किया था करार
नेमार अभी फ्रेंच के क्लब पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने पीएसजी के साथ करार खत्म कर लिया है। नेमार ने साल 2017 में पीएसजी से करीब 2000 करोड़ रुपये में करार किया था। वह 6 साल तक क्लब से जुड़े रहे।
31 साल के नेमार ने क्लब के लिए 173 मैचों में 118 गोल दागे। हालांकि चोट की वजह से उन्हें काफी समय बाहर भी बैठना पड़ा। उन्होंने पांच लीग-1 खिताब और तीन फ्रेंच कप जीते, लेकिन क्लब को चैंपियंस लीग का खिताब नहीं दिला पाए।
एम्बाप्पे के साथ विवाद की खबर
नेमार के पीएसजी छोड़ने के पीछे का कारण साथी खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे से विवाद बताया जा रहा है। नेमार की एम्बाप्पे के साथ विवाद की खबरें हमेशा से आती रही हैं। पीएसजी छोड़ने के साथ ही नेमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लाइक किया। जिसमें लिखा था- पिछले सीजन में एम्बाप्पे ने पीएसजी से कहा था कि वह नेमार के साथ नहीं खेल सकते।
संयोगवश, जैसे ही नेमार के अल-हिलाल जाने की बात सामने आई, एम्बाप्पे PSG के साथ ट्रेनिंग पर लौट आए।

टिप्पणियाँ