सीधी पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी युवक सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचा, मुख्यमंत्री शिवराज ने उसके पैर धोए आरती उतारी और बोले- माफी मांगता हूं
सीधी/भोपाल/ सीधी पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी युवक गुरुवार को CM शिवराज से मिलने पहुंचा। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीड़ित आदिवासी का हाथ पकड़कर उसे भीतर ले गए। कुर्सी पर बैठाया। पांव धोए, आरती उतारी और तिलक लगाया।
शॉल ओढ़ाकर शिवराज ने उसका सम्मान किया। उन्होंने कहा, "इस घटना से दुखी हूं। मैं आपसे माफी मांगता हूं। आप जैसे लोग मेरे लिए भगवान जैसे हैं।" वहीं CM से मुलाकात के बाद पीड़ित आदिवासी ने कहा जो हुआ, सो हुआ।
इस घटना के सामने आने के बाद शिवराज ने कहा था- आरोपी को ऐसी सजा मिले, जो मिसाल बन जाए। कार्रवाई के बाद ट्वीट किया था- NSA लगाया, बुलडोजर भी चलाया। जरूरत पड़ी तो अपराधियों को जमीन में गाड़ देंगे।
आरोपी प्रवेश शुक्ला को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर NSA लगाया गया है। अभी वह जेल में है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित की आरती उतारी, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और गणेशजी की प्रतिमा भेंट की।
दिग्विजय बोले- ये नाटक नौटंकी
सीएम शिवराज सिंह के पेशाब कांड के पीड़ित के पैर धोने को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नौटंकी बताया। उन्होंने कहा- ये नाटक-नौटंकी है, ये कुछ लोगों को संतुष्ट कर सकती है। लेकिन आदिवासियों के मन, मस्तिष्क और उनके सम्मान पर जो दाग लगा है वो नहीं धुल सकता।
सीधी के BJP कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला का ये वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। इसमें प्रवेश एक आदिवासी पर पेशाब करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई।
पेशाब कांड का आरोपी प्रवेश शुक्ला मंगलवार रात गिरफ्तारी के बाद अकड़ के साथ थाने गया था। पुलिस ने उसे रात करीब दो बजे गिरफ्तार किया था।
बुधवार रात पेशाब कांड पीड़ित युवक के घर पहुंचे विधायक केदारनाथ शुक्ला और पुलिस को आदिवासी महिला-पुरुषों ने चप्पलें दिखाई।
बुधवार रात पेशाब कांड पीड़ित युवक के घर पहुंचे विधायक केदारनाथ शुक्ला और पुलिस को आदिवासी महिला-पुरुषों ने चप्पलें दिखाई। गुरुवार सुबह युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पीड़ित की पत्नी से मिले। उन्होंने कहा, गांधी चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद प्रदेश सरकार का पुतला जलाएंगे।
गुरुवार सुबह युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पीड़ित की पत्नी से मिले। उन्होंने कहा, गांधी चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद प्रदेश सरकार का पुतला जलाएंगे।
पीड़ित से CM बोले- सुदामा, तुम अब मेरे दोस्त
पीड़ित आदिवासी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुदामा कहा। बोले- तुम अब मेरे दोस्त हो। CM ने उससे कई विषय पर चर्चा की। पूछा- क्या करते हो? घर चलाने के क्या साधन हैं? कौन सी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? यह भी पूछा कि बेटी को लक्ष्मी और पत्नी को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। CM ने कहा- बेटी को पढ़ाना, बेटियां आगे बढ़ रही हैं।
CM से पीड़ित की पत्नी बोली- हमें पैसे का लालच नहीं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित की पत्नी से बात की। कहा- यह मेरा भाई है, तुम मेरी बहन हो, कोई चिंता नहीं करो। तुम्हारा मकान दिलवाना है, काम-धंधा करो, इसके लिए पैसे के भी इंतजाम करवा रहा हूं। पीड़ित की पत्नी ने CM से कहा- हमें पैसे का लालच नहीं है, हमारे आदमी को भेज दो।
आदिवासी पर नशे में पेशाब करने के आरोपी भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला का घर बुधवार को प्रशासन ने तोड़ दिया था। रात को कांग्रेस नेता पीड़ित के घर धरने पर बैठ गए। वे आरोपी का घर पूरी तरह से तोड़ने की मांग कर रहे हैं। सीधी से BJP विधायक केदार शुक्ला भी पीड़ित के घर पहुंचे थे।आरोपी प्रवेश का घर तोड़ने बुधवार को पहुंची JCB देखकर आरोपी की मां और चाची बेहोश हो गईं। सिहावल SDM आरपी त्रिपाठी ने बताया कि घर का करीब एक तिहाई हिस्सा अवैध है, उसे ढहाया गया है। आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर को तोड़ने की कार्रवाई। JCB के ड्राइवर ने बताया कि मकान का निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता से किया गया है, इसलिए तोड़ने में ज्यादा समय लगा।
विधायक का प्रतिनिधि रह चुका है आरोपी प्रवेश, पर विधायक ने इनकार किया
आरोपी प्रवेश सीधी जिले से BJP विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि रह चुका है। दैनिक भास्कर ने जब विधायक केदारनाथ शुक्ला से सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'प्रवेश न तो मेरा प्रतिनिधि है, न ही पार्टी का कार्यकर्ता। उसे जानता हूं।
आरोपी के चाचा बोले- वो डिप्रेशन में था, खुदकुशी करने का कहता था
आरोपी प्रवेश शुक्ला के दूर के चाचा विद्याकांत शुक्ला ने बताया कि प्रवेश को बदनाम करने के लिए दो साल पहले भी इस तरह का वीडियो एडिट कर वायरल किया गया था। उस समय भी पीड़ित ने इस पर आपत्ति जताई थी। अब 25 जून को यह वीडियो फिर से सामने आया है। इसके बाद से प्रवेश डिप्रेशन में था। वह बार-बार कह रहा था कि मैं खुदकुशी कर लूंगा। 28 जून को प्रवेश घर से चला गया था।

टिप्पणियाँ