दंतेवाड़ा/ दंतेवाड़ा जिले में 2 लड़के शरीर पर साबुन लगाकर बाइक से शहर में साबुन लगाकर गए। बारिश के पानी से नहाने और मौसम का मजा लेने के लिए दोनों युवकों ने इस तरह की हरकत की है। वे बिना शर्ट के ही शहर में घूम रहे थे।
उधर, जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई। दोनों युवकों की तलाश की। जिसके बाद दोनों को थाने लाया गया और कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई गई। फिर दोनों ने माफी मांगते कहा कि ऐसा करना गलत है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
- दुकान से खरीदी साबुन
दरअसल, वीडियो में दिख रहे दोनों युवक जिले के फरसपाल के रहने वाले हैं। इनमें से एक का नाम देवदास कर्मा तो दूसरे का नाम अंकुश कर्मा है। बताया जा रहा है कि, दोनों युवक गुरुवार को दिनभर धूप में यहां-वहां घूम रहे थे। लेकिन, दोपहर बाद जब मौसम बदला और बारिश हुई तो दोनों ने मौसम का मजा लेने के लिए नहाने का सोचा। फिर दंतेवाड़ा के बस स्टैंड के पास स्थित एक दुकान से साबुन खरीदा।
इसके बाद वहीं पर अपनी टी-शर्ट उतारी और शरीर पर साबुन लगा लिया। फिर बरसते पानी में बाइक से शहर की सड़कों पर निकल गए। टशन दिखाते हुए दोनों बस स्टैंड से होते हुए दंतेश्वरी सरोवर के रास्ते जय स्तंभ चौक तक गए थे। जब तक बारिश होती रही, तब तक ये दोनों युवक इसी तरह शहर की सड़कों और गलियों में घूमते रहे।
- आस-पास जा रहे लोगों ने बनाया वीडियो
इसी बीच पीछे से आ रहे एक वाहन में सवार कुछ लोगों ने इनका वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब यह वीडियो पुलिस के हाथ लगा तो पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश की। फिर आज शनिवार को इन्हें ढूंढकर पुलिस थाना बुलाया गया। जहां दोनों युवकों ने माफी मांगी। पुलिस ने उन्हें उनकी इस करतूत की वजह से उठक-बैठक करवाया। साथ ही भविष्य में ऐसी हरकत न करने माफी मंगवाई गई।
बोले-दोबारा ऐसा नहीं करेंगे
युवकों ने कहा कि, हमने जो किया है वह गलत है। दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इधर, पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि, सड़क पर या सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हरकत करने से काफी खतरा रहता है। सोशल मीडिया पर अब यदि इस तरह के वीडियो मिलते हैं तो एक्शन लिया जाएगा।
पकड़े जाने के बाद पुलिस से युवक ने मांगी माफी।
बिलासपुर के युवाओं में सोशल मीडिया पर खुद को डॉन और माफिया की तरह रसूख दिखाने का एक ट्रेंड चल रहा है। कोई खुली कार में स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर रील्स बना रहा है तो कोई नकली पिस्टल लहराते और फायरिंग करते अपने आपको गैंग का लीडर बता रहा है। कुछ दिन पहले भी ऐसा वीडियो वायरल हुआ था।

टिप्पणियाँ