सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राइस मिलों से निकले वाले दूषित जल किसानों के खेतों में, बैठक में जिला प्रशासन से की शिकायत की बात हुई

दुर्ग/ भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ ने राइस मिलों से निकले वाले दूषित जल को किसानों के खेतों में प्रवाहित किए जाने पर आपत्ति की है। उन्होंने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की है। अंडा के ग्रामीणों ने कहा कि इससे निस्तारी तालाब प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर गुरुवार बाजार चौक अंडा में बैठक भी हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगामी दिनों में विरोध दर्ज कराया जाएगा। साथ ही शिकायत भी की जाएगी। बैठक में ललित साहू, माखनलाल, घनश्याम सिंह, भूषणलाल, थनवार चंद्राकर, सनत चंद्राकर आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ