घरेलु नुस्खे बनायेंगे मक्खियों द्वारा लाए जाने वाले हैजा-टायफाइड जैसी बिमारियों के लिए लक्षमण रेखा; पुदीना, कपूर, खीरा, मिर्ची, अदरक, संतरा बड़े उपयोगी
बारिश का मौसम, आम का सीजन और ऊपर से मक्खियों का आतंक। चाहे जितनी सफाई कर लें लेकिन मक्खियां पीछा नहीं छोड़तीं। ये मक्खियां अपने साथ न जाने कितनी बीमारियां लाती हैं जो बहुत नुकसानदेह है।
एक रिसर्च में पाया गया है कि मक्खियां खतरनाक बैक्टीरिया के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं और इंसानों को बीमार करने में भूमिका निभाती हैं। 'साइंटिफिक रिपोर्ट्स' नाम की एक पत्रिका में प्रकाशित इस शोध में खतरे की यह बात साबित भी हो गई है।
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डोनाल्ड ब्रायंट ने कहा कि महामारी की स्थिति में मक्खियों से जर्म्स का ट्रांसमिशन तेजी से हो सकता है। जनरल फिजिशियन डॉ. संजय गुप्ता से मक्खी से होने वाली बीमारियों और इलाज के बारे में जानते हैं।
घरेलू मक्खियों के पेट के पास एक क्रॉप नाम का अंग होता है। मक्खियों का खाना पचने से पहले क्रॉप में ही आकर इकट्ठा होता है। इसी में खतरनाक सूक्ष्मजीव पाए जाते हैं। जब मक्खियां कहीं से उड़कर आती हैं और खाने पर बैठती हैं, तो क्रॉप खाने के संपर्क में आता है। यही खाना खाकर लोग बीमार पड़ते हैं।
- मक्खियों से फैल रही बीमारियों का इलाज सिर्फ सफाई और हाईजीन को मेंटेंन करना है।
- मक्खियों से निजात पाने के उपाय के बारे में जानते हैं।
- नीलगिरी के तेल से मक्खी भगाएं
नीलगिरी के तेल एंटी-बैक्टीरियल होने की वजह से यह कई तरह के संक्रमण को दूर करने का काम करता है। घर के अंदर जिस जगह मक्खियां आ रही हैं वहां नीलगिरी के तेल का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से मक्खी, मच्छर सब भाग जाएंगे।
पुदीने का तेल भी फायदेमंद
पुदीने का तेल मक्खी भगाने में बहुत कारगर है। जहां पर भी मक्खी आती है वहां पर इस तेल का छिड़काव करना है। इसकी तेज गंध की वजह मक्खी भाग जाएगी।
- कपूर की महक है मक्खियों की दुश्मन
कपूर मक्खी और मच्छर दोनों को ही भगाने में कारगर है। कपूर को किसी बर्तन में जलाएं और उसके बाद उस बर्तन को जहां-जहां पर मक्खी बैठती हैं लेकर जाएंगे। मक्खियां भगाने के लिए इसकी तेज महक ही काफी है। कपूर की मदद से मक्खियां मरती नहीं हैं, सिर्फ भागती हैं।
- सेब का सिरका है असरदार
सेब का सिरका मक्खियों को मारने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरे में सिरका डालें और फिर उन जगहों पर रख दें जहां मक्खियां ज्यादा आती हैं। सेब के सिरके की महक से मक्खियां काफी आकर्षित होंगी और उसके बाद उसके अंदर डूब जाएंगी।
- खीरे का इस्तेमाल
खीरे की मदद से मक्खियों को भगा सकते हैं। एक खीरा छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उन स्थानों पर रखें जहां पर मक्खियां ज्यादा आती हैं। ऐसा करने से मक्खियां भाग जाएंगी। क्योंकि उनको खीरा पसंद नहीं आता है। आप खीरे को कचरे के ऊपर भी रख सकती हैं। ऐसा करने से मक्खियां अंडे नहीं दे पाएंगी। और घर के अंदर मक्खियों की संख्या कम हो जाएगी।
- व्हाइट वाइन
व्हाइट वाइन का प्रयोग भी मक्खियों को भगाने के लिए कर सकते हैं। एक कटोरे में व्हाइट वाइन लें और उसके बाद उस कटोरे को उन स्थान पर रखें जहां पर मक्खियां आती हैं। मक्खियां इस कटोरे की तरफ आकर्षित होंगी और उसके अंदर डूब जाएंगी।
- मिर्च का स्प्रे
घर में ज्यादा मक्खियां आती हैं, तो उनसे छुटकारा पाने के लिए आप मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिर्च की महक मक्खियों को बिल्कुल पसंद नहीं। 2-3 मिर्च लें और उन्हें मिक्सी में बारीक पीस लें। अब मिर्च पाउडर को किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर धूप में रख दें। फिर इसे तीन दिन बाद एक बोतल में छान कर भर लें और अपने घर में उस जगह स्प्रे करें जहां ज्यादा मक्खियां आती हैं।
- जिंजर स्प्रे
जिंजर स्प्रे मक्खियों को भगाने में काफी मददगार होता है। यह भी मिर्च और तुलसी के पत्तों की तरह मक्खियों को भगाने में मददगार है। इसके लिए आप एक कटोरी में चार कप पानी लें और उसमें 2 चम्मच सोंठ या अदरक का पेस्ट बनाकर डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इससे एसेंस अच्छी तरह पानी में घुल जाएगा। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से छानकर एक स्प्रे बोतल में कर लें। मिश्रण के तैयार होने के बाद इस घर में उस जगह पर छिड़कें जहां मक्खियां ज्यादा घूमती हैं।
एसेंशियल ऑयल
एसेंशियल ऑयल स्प्रे मक्खियों को घर से दूर भगाने में काफी मदद करता है। इस स्प्रे को बनाने के लिए आप तेज गंध वाले कुछ तेलों का इस्तेमाल करें जैसे कि लॉन्ग का तेल, अजवाइन का तेल, पिपरमेंट ऑयल, लेमनग्रास ऑयल और दालचीनी का तेल। इसे बनाने के लिए हर तेल की 10 बूंदे डालें। फिर इसमें दो कप पानी और दो कप सफेद सिरका मिलाएं। अब सभी सामग्री को एक साथ अच्छे से मिक्स कर लें। स्प्रे तैयार है अब आप इस स्प्रे का इस्तेमाल घर की उस जगह पर कर सकते हैं जहां मक्खियां ज्यादा हो।
संतरे के छिलकों का इस्तेमाल
यदि आप संतरे के छिलकों को सुखाकर उन्हें जलाते हैं तो इसके धुएं से मक्खियां भाग जाती हैं। इसके लिए आपको चार पांच संतरे के छिलके धूप में अच्छी तरह सुखाने होंगे। फिर इन छिलकों को अपने घर में उस जगह जलाएं जहां मक्खियों का प्रभाव ज्यादा हो। ऐसा करने से मक्खियां तुरंत भाग जाएंगी।
- सेब और लौंग के प्रयोग
सेब और लौंग की मदद से भी आप मक्खियों को भगा सकते हैं। लौंग चाय के अंदर डालकर भी पिया जाता है। एक सेब लें और उसके अंदर कुछ लौंग डाल दें। इसे मक्खियों की जगह पर रख दें। ऐसा करने का फायदा यह होगा कि आपके घर के अंदर की मक्खियां धीरे धीरे समाप्त हो जाएंगी ।
लौंग की खुशबू मक्खियों को पसंद नहीं होती। इस तरह से आप मक्खियों को अपने घर से बाहर कर सकते हैं
- दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल
दालचीनी की महक से मक्खियां दूर भागती हैं उन्हें इस की महक बिल्कुल पसंद नहीं होती। अगर आपके घर में मक्खियां ज्यादा हैं तो आप वहां दालचीनी के पाउडर का छिड़काव कर सकते हैं। इससे मक्खियां तुरंत भाग जाएंगी।
- तुलसी की पत्तियां
तुलसी की पत्तियों की खुशबू से मक्खियां दूर भागती हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल करना आपके लिए कारगर हो सकता है। तुलसी के पत्तों से आप होममेड स्प्रे बना सकते हैं या मार्केट से तुलसी युक्त स्प्रे खरीद सकते हैं। स्प्रे बनाने के लिए आप 12-14 पत्तियों को गरम पानी में भिगोकर रख सकते हैं और कुछ देर बाद उसे मिक्स कर लें। जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए, तो छानकर स्प्रे बोतल में रख लें। इसके इस्तेमाल से मक्खियां घर में नहीं रहेंगी।
घर में पुदीने का पौधा लगाएं
पुदीने का पौधा भी घर मे लगाने से मक्खियां भाग जाती हैं यह तेज खुशबूदार पौधा होता है।
गेंदे के फूल लगाएं
गेंदे के पौधे घर से मक्खी और मच्छर दूर रखते हैं। गेंदे का फूल लगाना बहुत ही आसान है।
हनी ट्रैप
हनी ट्रैप भी मक्खियों को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। हनी ट्रैप को बनाने के लिए गिलास के अंदर शहद डाल दें उसके बाद उसके ऊपर शंकु के आकार का टिशू पेपर लगा दें। ऊपर से छेद कर दें । अब मक्खियां उसके छेद से अंदर तो चली जाएंगी लेकिन बाहर नहीं निकल पाएंगी । इस तरह से आप मक्खियों को पकड़ सकते हैं और उसके बाद उनको अपने घर से दूर फेंक सकते हैं यह एक घरेलू तरीका है और इसका कोई भी नुकसान नहीं है।
- मक्खियों को घर से दूर रखने के लिए टिप्स
मक्खियों को भगाने के आलावा आप मक्खियों को अपने घर से दूर भी रख सकते हैं।
फर्श पर फैले भोजन को तुरंत साफ करें
घर के अंदर बच्चे सही तरह से खाना नहीं खाते हैं और फर्श पर भोजन फैला देते हैं। ऐसे में फर्श पर फैले खाने को साफ करना है। फर्श पर लंबे समय तक खाना फैला हुआ है तो मक्खियों को आकर्षित करता है।
जूठे बर्तनों को लंबे समय तक पड़ा न रहने दें
अक्सर यह देखा जाता है कि जूठे जो बर्तन होते हैं वे लंबे समय तक ऐसे ही पड़े रहते हैं। इनकी महक से मक्खियां घर के अंदर आती हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके जूठे बर्तनों को साफ कर देना चाहिए।
कचरा दूर रखें
घर के पास कचरा डालते रहते हैं और उस कचरे के अंदर मक्खियां काफी तेजी से पनपती हैं तो आपको यह चाहिए कि अपने घर के पास कचरा न डालें। अगर घर के पास ही डस्टबिन है तो उसे दूर होना चाहिए।

.jpeg)
टिप्पणियाँ