सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुनिया में सबसे ज्यादा यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स वाले नंबर वन यूट्यूब मिस्टर बीस्ट; सब्सक्राइबर को गिफ्ट किया कार और आइलैंड

यूट्यूब की दुनिया में मिस्टर बीस्ट (MrBeast) बड़ा नाम है। उनके चैनल पर 16.3 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। दुनिया में किसी अकेले व्यक्ति के यूट्यूब पर इतने सब्सक्राइबर्स नहीं हैं। स्वीडन के रहने वाले मिस्टर बीस्ट का असली नाम जिमी डोनाल्डसन (Jimmy Donaldson) है। उम्र है मात्र 25 साल और नेट वर्थ 820 करोड़ रुपए से ज्यादा।

मिस्टर बीस्ट ने हाल ही में ट्वीट करके बताया था कि उन्हें भी टाइटैनिक देखने जा रहे लोगों वाली पनडुब्बी में जाने के लिए इनवाइट किया गया था, मगर उन्होंने मना कर दिया। 

13 साल की उम्र से यूट्यूब पर वीडियो बनाकर डाल रहे जिमी पहले ‘यूट्यूब से कमाई कितनी’ जैसे थीम पर वीडियो बनाते थे। उनका ये शो धीरे-धीरे लोकप्रिय होता गया। 2015 और 2016 में वे लोगों के वीडियोज में दिए गए इंट्रोडक्शन का मजाक बनाते थे। इससे उनके चैनल को ठीक-ठाक ग्रोथ मिला और 2016 में उनके 30 हजार सब्सक्राइबर्स हो गए।

जनवरी 2017 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें उन्होंने एक लाख तक गिनती की थी। इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिले और उसके बाद मिस्टर बीस्ट वायरल हो गए। पांच घरों के मालिक हैं मिस्टर बीस्ट, कर्मचारियों के लिए खरीदा अलग घर

यूट्यूब से अरबों की कमाई करने वाले बीस्ट के पास अलग-अलग लोकेशन पर पांच घर हैं। अपना एक घर तो बीस्ट ने सिर्फ इसलिए खरीदा क्योंकि वहां उन्होंने अपना बचपन बिताया था। पड़ोसी बेचना नहीं चाहते थे तो मुंहमांगी कीमत 3,60,000 डॉलर (दो करोड़ रुपए ) देकर घर को खरीद लिया। यह घर 3,000 स्क्वायर फीट एरिया में बना है, जो दो मंजिला है।

टेस्ला की कस्टमाइज कार से लेकर 3 करोड़ की बीएमडब्लयू तक

बीएमडब्लूय i8 बीस्ट की फेवरेट कार है। बटरफ्लाई डोर वाली यह कार जर्मन इंजन के साथ आती है। इसे खरीदने के बाद उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपने दर्शकों को बताया। बीस्ट ने इसे बिटकॉइन से खरीदा था।

बीएमडब्लूय i8 के साथ बीस्ट। भारत मे इस रेंज की कार की शुरुआती कीमत 2.63 करोड़ रुपए है।

मिस्टर बीस्ट के पास टेस्ला की कस्टमाइज कार है। इसे उनके यूट्यूबर दोस्त ने उन्हें गिफ्ट किया है। हालांकि मिस्टर बीस्ट ने सिर्फ इसलिए इसे चलाने से मना कर दिया, क्योंकि उन्हें डर था कि वो इसमें पहचान लिए जाएंगे। मिस्टर बीस्ट उपहार में लेम्बोर्गिनी देने के लिए जाने जाते हैं। सब्सक्राइबर्स को लगता है कि इनके पास कई गाड़िया हैं। बीस्ट के पास एक लेम्बोर्गिनी हुराकन स्पाइडर है, जिसे कई वीडियो में वो रेस लगाते दिखते हैं। रेस जीतने वाले को बीस्ट कार गिफ्ट कर देते हैं।

टास्क देकर सब्सक्राइबर को गिफ्ट किया कार और आइलैंड

मिस्टर बीस्ट ने गेमिंग प्लेटफॉर्म की तरह यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर भी गेमिंग के जरिए खूब सब्सक्राइबर्स जुटाए। 2017 में एक मिलियन सब्सक्राइबर्स जुटाने के बाद वो लंबे स्टंट वाले वीडियो बनाने लगे। इसे "जंकलॉर्ड यूट्यूब" कहा जाता है। ऐसे वीडियोज में लोगों को टास्क पूरा करने की चुनौती दी जाती है। इसमें जो जीतता है उसके लिए मिस्टर बीस्ट लग्जरी उपहार देते हैं।

मिस्टर बीस्ट के अलावा डोनाल्डसन के चार अन्य यूट्यूब चैनल बीस्ट फिलैन्थ्रोपी (1.60 करोड़ सब्सक्राइबर), मिस्टर बीस्ट गेमिंग (2.95 करोड़ सब्सक्राइबर), बीस्ट रिऐक्ट्स (2.2 करोड़ सब्सक्राइबर) और मिस्टर बीस्ट 2 (1.6 करोड़ सब्सक्राइबर) भी हैं।

4 करोड़ सब्सक्राइबर्स हुए एक ही शख्स को गिफ्ट कर दी 40 कारें

मिस्टर बीस्ट ने अपने 4 करोड़वें सब्सक्राइबर को एक साथ चालीस कारें दे दीं। जिनमें पोर्चे, कस्टम स्पंजबॉब जीप, सेडान, ट्रक से लेकर टेस्ला तक सभी रेंज की कारें थीं।

मगर शर्त यह थी कि उसे 24 घंटे के अंदर सभी कारें किसी न किसी को देनी हैं। ल्यूक नाम के इस शख्स ने सभी कारें गिफ्ट कर दी। इसके बाद बीस्ट ने उसे एक कस्टमाइज टेस्ला दी।

बीस्ट ने इस पूरे प्रॉसेस को रिकॉर्ड किया और अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया। इस वीडियो के अब तक कुल 13.4 करोड़ व्यूज हैं।

वेटर को टिप में दी थी कार

कुछ समय पहले मिस्टर बीस्ट का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्‍होंने वेटर को टिप में अपनी कार दी थी। मिस्टर बीस्ट एक रेस्टोरेंट में पहुंचे, वेटर से पूछा कि उन्हें अब तक सबसे ज्यादा कितने की टिप मिली है? वेटर का जवाब था 4000 रुपए। इसके बाद बीस्ट ने उन्हें कार की चाबी दी और रेस्टोरेंट से बाहर आए।

मिस्टर बीस्ट ने वेटर को कार दी, उसकी कीमत तकरीबन 30 लाख रुपए थी।

10 करोड़ सब्सक्राइबर होने पर गिफ्ट कर दिया आइलैंड

बीस्ट ने एक दिन अचानक वादा किया कि वो अपने 10 करोड़वें सब्सक्राइबर को आइलैंड गिफ्ट करेंगे। उन्होंने इसके लिए 50 लोगों को चुना और चार स्टेज के टास्क दिए। इसमें सबसे पहले बिना माचिस के आग जलाना था।

इसे सभी ने पूरा कर लिया। अगले टास्क में एक नाव पर सभी को ग्रीन बोलने पर चलना था और रेड बोलने पर रुकना था। 20 फीट की दूरी को सबसे पहले जिन 20 लोगों ने पूरा किया, वो सेकेंड राउंड में सिलेक्ट हुए। इसे स्क्वायड गेम कहा जाता है। इसमें हारने वालों को भी बीस्ट ने 2.4 लाख रुपए दिए।

इसके बाद आखिरी राउंड मे पहुंचे पांच लोगों को 41 लाख रुपए का चेक दिया। बीस्ट ने कहा कि या तो आप इसे जला दें या इसे लेकर लौट जाएं। सभी ने गेम में बने रहना चुना और फिर आखिरी टास्क के रूप में उन्हें यूट्यूब का 10 करोड़ बटन ढूंढना था। जिसे कुछ घंटे की मशक्कत के बाद एक सब्सक्राइबर ने ढूंढ लिया।

अब बीस्ट ने अपने सिस्टर चैनलों के 2 करोड़ सब्सक्राइबर्स होने पर पेड़ लगाने के लिए 2 करोड़ डॉलर जुटाने का अभियान शुरू किया है।

टिप्पणियाँ