भिलाई/ घर बैठे रोजाना हजार से 1500 रुपए कमाने की ऑनलाइन ट्रिक बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। ठग इन दिनों टेलीग्राम और वॉट्सऐप पर एक मैसेज भेज रहे हैं। इसमें सिर्फ यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करने पर पैसे कमाने का लालच दिया जा रहा है। एक सुंदर लड़की की डीपी लगे वॉट्सऐप या टेलीग्राम नंबर से एक मैसेज आता है। इसमें रहता है कि यूट्यूब के चैनल को सब्सक्राइब करने हर सब्सक्रिप्शन पर 50 रुपए मिल जाएंगे।
शुरुआत में तीन टास्क मिलेंगे। चैनल लिंक दिया जाएगा। बताए गए चैनल को सब्सक्राइब करेंगे। तीन चैनल सब्सक्राइब करने के बाद आपको यह ठग एक ग्रुप में जोड़ देगा। यहां आपसे बैंक डिटेल मांगी जाएगी। बाकायदा ये ठग बैंक खाते में 150 रुपए भेजेगा। और फिर शुरु होगा सारा खेल....
यूट्यूब लाइक और सब्सक्राइब कराने के बहाने युवाओं को लालच देकर ठग लूट रहे हैं। इस बात के मैसेज को इग्नोर करें और ब्लॉक कर दें। किसी भी अनवॉन्टेड टेलीग्राम चैनल से न जुड़े।
पहले ये समझ लीजिए
यूट्यूब कंटेंट को वेरीफाई करने के बाद ही उसका मॉनीटाइजेशन शुरू करता है। ऐसे में फिलहाल देशभर में ऐसी कोई लीगल कंपनी या फर्म नहीं है जो यूट्यूब के चैनल को लाइक और सब्सक्राइब कराने के लिए पैसे दे। हालांकि कुछ मीडिया कंसलटेंसी कंपनियां यह कार्य कराती है, लेकिन यह पूरी तरह से गैरकानूनी है। ऐसे में आपको मिल रहे फर्जी मैसेज सीधे तौर पर ठगों का जाल है।
बढ़ती है सब्सक्रिप्शन फीस
ठगों ने युवाओं को टारगेट कर उन्हें लूटने के लिए ठगी का नया तरीका खोज लिया है। एक बार 150 रुपए मिलने के बाद आपको ठग पर भरोसा हो जाएगा। जैसे ही आप ठग के कॉन्फिडेंस में आएंगे, वह नए-नए टारगेट देता जाएगा। कुछ दिनों के बाद चैनल सब्सक्राइब करने की रकम बढ़ेगी।
कुछ दिन में चैनल सब्सक्राइब करने के काम से इतर यह आपको एक थर्ड पार्टी ऐप से जोड़ेंगे। ऐप के लिंक में करते ही आपका मोबाइल फोन ठग द्वारा रिमोट ऑपरेट किया जाएगा। फोन पर ठग का कंट्रोल हो जाएगा। इस तरह थोड़ी सी लापरवाही से कुछ दिनों में आपका खाता खाली जाएगा।

.jpeg)
टिप्पणियाँ