रायगढ़/ जिले के तहसील कार्यालयों के लिए सीएसआर से कम्प्यूटर खरीदी का मामले में सवाल उठ रहे हैं। इसमें क्रय नियमो ंका पालन नहीं किया गया है। पूर्व में विधानसभा में इस मामले को लेकर सवाल उठा था जिसके बाद से जांच ठंडे बस्ते में चली गई है।
वर्ष २०२१ में भू-अभिलेख को जिले के तहसील कार्यालयों में कम्प्यूटर प्रदाय करने के लिए प्रस्ताव लेकर सीएसआर से क्रय करने के लिए राशि स्वीकृत किया गया। २२.८९ लाख रुपए की लागत से रायपुर के फर्म क्लेरीयन आईटी प्राईवेट लिमिटेड रायपुर से ३० नग कम्प्यूटर, प्रिंटर व यूपीएस क्रय किया गया। कम्प्यूटर सेट सभी प्रदाय किया गया। इसके बाद पूर्व में हुए विधानसभा सत्र में धर्मलाल कौशिक ने सीएसआर से उक्त खरीदी में नियम कानून का पालन न किए जाने की बात को लेकर सवाल उठाया। जिसके जवाब में यह बताया गया है कि जेम पोर्टल में उस दौरान कुछ तकनिकी दिक्कत आने का कारण बताया गया है जिसके कारण जेम पोर्टल से बाहर रायपुर के क्लेरीयन आईटी प्राईवेट लिमिटेड से खरीदी किया गया। बताया जाता है कि विधानसभा में उठे उक्त सवाल के बाद इस मामले में जांच तो शुरू किया गया था, लेकिन बाद में इस मामले की जांच ठंडे बस्ते में चली गई।
दिखाई गई जल्दबाजी
सरकारी एजेंसियों द्वारा जेम पोर्टल से ही खरीदी करने का प्रावधान है, लेकिन जेम पोर्टल में तकनिकी दिक्कत बताकर बाहर से क्रय किया गया है। इससे यह साफ हो रहा है कि जेम पोर्टल में तकनिकी समस्या के दूर होने का इंतजार करने के बजाए इसके खरीदी के लिए जल्दबाजी दिखाई गई, जबकि उक्त सामग्री जिले में आने के बाद कई दिनों तक जिला मुख्यालय में ही पड़ी रही।
दर को लेकर भी उठ रहा है सवाल
तहसील कार्यालयों में प्रदाय करने के लिए क्रय किए गए ३० नग कम्प्यूटर, प्रिंटर व यूपीएस के लिए २२ लाख ८९ हजार का भुगतान सीएसआर से किया गया है, इस हिसाब से देखा जाए तो एक सेट कम्प्यूटर, प्रिंटर व यूपीएस की कीमत करीब ७६ हजार ३०० रुपए आंकी जा रही है। जिसको लेकर दर पर सवाल उठ रहा है।
हां क्रय समिति में मै था, लेकिन मुझे उस मामले में जांच की कोई जानकारी नहीं है। क्रय नियमों का पालन किया गया है, जेम पोर्टल में कुछ तकनिकी दिक्कत उस समय थी। कम्प्यूटर की खरीदी रायपुर के एक फर्म से किया गया है।
शिव पटेल, अधीक्षक भू-अभिलेख

टिप्पणियाँ