जशपुरनगर। के बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम कुदमुरा में 20 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित तटबंध दो दिन पहले हुई बारिश में टूटकर नदी में बह गया, जिसको लेकर समूचे क्षेत्र के लोगों में घटिया निर्माण कार्य को लेकर भारी नाराजगी है।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने तटबंध के बहने की जानकारी देते हुए बताया कि, गांव की नदी के किनारे मिट्टी के कटाव को रोकने के उद्देश्य से अभी हाल ही में 20 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए गार्डवाल बनने के 20 दिन भी कायम नहीं रह पाया और धराशाई होकर पानी मे प्रवाहित हो गया है। ग्रामीण बताते हैं कि इस तटबंध का निर्माण मनरेगा योजना के तहत किया गया था। 144 मीटर लंबे इस तटबंध में कुल 19 लाख 530 रुपए लगे हैं। 22 मई 2023 को इसका कार्य प्रारंभ किया गया था जो कुछ दिनों बाद बनकर तैयार भी हो गया, लेकिन बरसात की बारिश की ऐसी मार पड़ी की 20 लाख का तटबंध रेत की तरह भरभरा गया।

टिप्पणियाँ