पानी के लिए परेशान महिलाओं से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर(MCB) जिले में विधायक विनय जायसवाल ने कहा- "कोई परेशानी होती है, तो आप नगरपालिका के कर्मचारियों को झाड़ू से मारना, फिर मुझे कॉल करना, पुलिस आपके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी"
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर/ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर(MCB) जिले में विधायक विनय जायसवाल का सामने आया है। पानी के लिए परेशान महिलाओं को समझाते-समझाते उन्होंने कहा कि अब अगर आपको कोई परेशानी होती है, तो आप नगरपालिका के कर्मचारियों को झाड़ू से मारना, फिर मुझे कॉल करना, पुलिस आपके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। जायसवाल के इस बयान का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को मनेंद्रगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- 15 की रहने वाली महिलाएं पानी सप्लाई में समस्या को लेकर में अपनी शिकायत लेकर पहुंची थीं। महिलाओं ने पानी सप्लाई नहीं होने के चलते पानी टंकी के पास ही डेरा जमाया था।
उधर, नगरपालिका के कर्मचारियों को वार्ड क्रमांक-15 के रहवासियों ने घेर लिया था और आरोप लगाया था कि उनके वार्ड में समय पर पानी नहीं आता और कभी-कभी तो थोड़ी देर के बाद ही सप्लाई बंद हो जाती है। करीब 4 घंटों तक पानी टंकी को घेरकर लोगों ने हंगामा मचाया था।
- गुस्सा शांत कराने पहुंचे थे
इधर लोगों के आक्रोश को देखकर मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने महिलाओं का गुस्सा शांत कराने की कोशिश की थी, लेकिन इस बीच उन्होंने विवादित बयान भी दे दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब अगर दिक्कत हो, तो नगरपालिका के कर्मचारियों को झाड़ू से मारना और मुझे कॉल करना, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी।
- 'मैंने नया जिला बनवा दिया ना'
इसके अलावा विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि मैंने नया जिला बनवा दिया न, आपको लगा था कि कभी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नया जिला भी बन सकता है। मैं आपकी पानी की समस्या भी दूर कर दूंगा। विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि हमने सीएमओ मनेंद्रगढ़ नगरपालिका से बात की है, जल्द ही पानी सप्लाई सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। अभी वर्तमान में नगरपालिका के इंजीनियर के नहीं होने से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जो भी परेशानी है, उसे सुधारा जाएगा। असल में भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। पानी की सप्लाई रोके जाने से वार्डवासियों में भारी आक्रोश है।
पूर्व मंत्री बोले- आपका विधायक मेरे लिए दारू लाता था
राजवाड़े ने कहा- 4 महीने बचे हैं, फिर RTI लगाएगा, मैं जानता हूं इसको
कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने भरतपुर-सोनहत से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो को लेकर कहा था कि सिर्फ 4 महीने बचे हैं। फिर से आपका विधायक RTI लगाएगा, भैयालाल के लिए दारू ढोएगा। मैं जानता हूं इसको, ये गुलाब सिंह जब विधायक थे, तब उसके घर में रहता था। खाना बनाता था।
टिप्पणियाँ