सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अरपा भैंसाझार प्रोजेक्ट में मुआवजा बांटने में गड़बड़ी

बिलासपुर/ अरपा भैंसाझार प्रोजेक्ट में मुआवजा बांटने में गड़बड़ी के मामले में रिकवरी के लिए दोषी अधिकारियों को नोटिस जारी करने वाले कोटा एसडीएम हरिओम द्विवेदी को हटाकर उन्हें जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह पर प्रशिक्षु आईएएस वासु जैन को एसडीएम बनाया गया है। अरपा भैंसाझार मुआवजा रिकवरी मामले में कोटा एसडीएम जैन ने कहा कि उन्होंने एक रिकवरी फाइल में हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन फाइल देखकर ही इस बारे में बता पाएंगे। ज्ञात हाे कि अब तक इस मामले में दाेषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जांच में भी सवाल उठ रहे हैं। जिस वक्त प्रस्ताव सिंचाई विभाग के अफसरों ने राजस्व को सौंपा तब क्या वे खसरा नंबर शामिल थे, जाे वर्तमान में मुआवजा प्राप्त करने वाले लोगों के है, यदि उस वक्त वे खसरा नंबर शामिल नहीं थे तब बाद में किसने उन खसरा नंबरों को शामिल किया, किस आधार पर अवैध भुगतान करने वालों का खसरा नंबर शामिल किया गया जैसे कई सवाल हैं, जिसका जवाब अफसरों के पास नहीं है।

टिप्पणियाँ