सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्किन डोनेट कर जले चेहरे व जले स्किन वालों को भी खुबसूरत बनाने में योगदान दे सकते हैं आप, जानें क्या है स्किन डोनेशन

आपने ब्लड डोनेशन और ऑर्गन डोनेशन के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि हम स्किन भी डोनेट कर सकते हैं? दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में स्किन डोनेशन बैंक खुला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल 70 लाख से ज्यादा लोगों को स्किन की जरूरत होती है।

हमारे एक्सपर्ट हैं:

डॉ. शीना कपूर, कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर

सवाल: क्या है ये स्किन बैंक, इसमें क्या होता है?

जवाब: स्किन बैंक एक ऐसी जगह है, जहां डेड स्किन यानी मृत त्वचा को बेस्ट कंडीशन में सुरक्षित तरीके से रखा जाता है। इसका यूज प्रभावित रोगियों के इलाज के लिए किया जा सकता है।

सवाल: स्किन बैंक किन लोगों के काम आ सकता है?

जवाब: इसे हम क्रिएटिव के जरिए समझते हैं-

सवाल: क्या मरे हुए लोगों की स्किन भी बैंक रिजर्व करता है?

जवाब: हां, मरे हुए लोगों की स्किन डोनेट की जा सकती है। इसके लिए मृतक के रिश्तेदार से सहमति ली जाती है। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखा जाता है कि डोनर जोकि मृत है उसकी स्किन की बीमारी और स्किन कैंसर की कोई मेडिकल हिस्ट्री न हो।

सवाल: मृत व्यक्ति की स्किन मौत के कितने घंटे के अंदर डोनेट की जा सकती है?

जवाब: व्यक्ति की मौत के 6 घंटे के अंदर तक स्किन डोनेट की जा सकती है।

सवाल: बैंक में स्किन डोनेट करने का क्या प्रोसेस है?

जवाब: इस प्रोसेस में सबसे पहले डोनर की सहमति ली जाती है। अगर डोनर राजी है तभी ये प्रोसेस शुरू किया जाता है।

  • सबसे पहले डोनर का HIV, हेपेटाइटिस B और C, सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन का टेस्ट करने के लिए ब्लड सैंपल लिया जाता है।
  • जब सारे टेस्ट निगेटिव आते हैं तभी डोनर की स्किन का डोनेशन प्रोसेस शुरू किया जाता है।
  • स्किन डोनेशन के लिए बॉडी में जांघ, पैर और पीठ को चुना जाता है।
  • इन बॉडी पार्ट को पहले बीटाडीन से साफ किया जाता है और फिर शेव किया जाता है।
  • स्किन को एक स्पेशल इंस्ट्रूमेंट डर्मेटोम से निकाला जाता है। ये देखने में छिलनी चाकू की तरह होता है।
  • स्किन की केवल 1/8th मोटाई को निकाला जाता है।
  • पूरे प्रोसेस में लगभग 30-45 मिनट का समय लगता है।
  • फिर इसे 50% अल्कोहल में स्टोर किया जाता है।
  • इसके बाद 40 से 80 °C पर 85% ग्लिसरॉल कंटेन शीशियों में स्टोर किया जाता है।
  • इसके बाद इसे 5 साल तक स्टोर किया जा सकता है।

सवाल: स्किन डोनेट करने के लिए क्या कंडीशन है, कौन लोग डोनेट कर सकते हैं?

जवाब: कोई भी इंसान स्किन डोनेट कर सकता है और किसी की भी स्किन, किसी व्यक्ति को लगाई जा सकती है। इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

डोनर यानी दान करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

इसकी कोई ऊपरी सीमा नहीं है। यानी अगर 100 साल का व्यक्ति भी स्किन डोनेट करना चाहता है तो कर सकता है।

स्किन ट्रांसप्लांट के लिए सेम ब्लड ग्रुप होने की जरूरत नहीं होती है।

जेंडर की परवाह किए बिना कोई भी व्यक्ति स्किन डोनेट कर सकता है।

सवाल: कौन नहीं कर सकता है स्किन डोनेट?

जवाब: क्रिएटिव से समझते हैं-

सवाल: दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल के अलावा भारत में कहां-कहां स्किन बैंक है?

जवाब: भारत में मुंबई, चेन्नई, इंदौर, नासिक, भुवनेश्वर, नागपुर, कोयंबटूर और मणिपाल स्किन बैंक है। इनमें से कुछ केंद्रों पर 24 घंटे स्किन डोनेट हेल्पलाइन उपलब्ध है।

स्किन डोनेशन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए NOTTO की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

हेल्प लाइन नंबर 1800114770 है। इस पर फोन करके स्किन डोनेशन और ट्रांसप्लांट के लिए पता कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ