सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग ने स्कूल-कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में होली खेलने पर लगाई रोक, कहा- यह देश की इस्लामी पहचान के उलट है

इस्लामाबाद/ पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग ने स्कूल-कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में होली समारोह मनाने और खेलने पर रोक लगा दी है। शिक्षा आयोग ने यह आदेश 12 जून की एक घटना के बाद दिया। जब कायद-ए-आजम यूनिवसिर्टी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में होली मनाई। इसके फोटो और वीडियो भी वायरल हुए थे।

शिक्षा आयोग ने नोटिस में कहा कि होली सेलिब्रेशन जैसी घटनाएं देश के सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों से पूरी तरह से अलग हैं। ऐसी गतिविधियां देश की इस्लामी पहचान को नुकसान पहुंचाती हैं।

  • कायद-ए-आजम यूनिवसिर्टी में करीब 300 छात्रों ने होली मनाई थी।
  • पाकिस्तान की संस्कृति को बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी

शिक्षा आयोग ने आगे कहा- आयोग पर उच्च शिक्षा क्षेत्र में सुधार करने की जिम्मेदारी तो है ही, साथ ही पाकिस्तान की संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखना भी जरूरी है।

हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और उनके महत्व को स्वीकार करते हैं, लेकिन धर्म को लेकर मिली यह आजादी एक हद तक ही ठीक है।

  • मेहरान स्टूडेंट्स काउंसिल ने होली का कार्यक्रम किया था

आयोग ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने से परहेज करने की सलाह दी है जो सीधे तौर से देश की पहचान के उलट हैं।

होली का यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के एक गैर-राजनीतिक सांस्कृतिक संगठन मेहरान स्टूडेंट्स काउंसिल द्वारा आयोजित किया गया था। मार्च में पाकिस्तान में होली खेलने पर हिन्दू छात्रों को पीटा गया था

पाकिस्तान में होली पर बवाल को लेकर यह पहली घटना नहीं है। पाकिस्तान की पंजाब यूनिवर्सिटी में 6 मार्च को होली खेल रहे कुछ हिन्दू छात्रों पर हमला हुआ था। कट्टर इस्लामिक छात्र संगठन इस्लामी जमीयत तुलबा (IJT) के लोगों ने हिन्दू छात्रों के साथ मारपीट की, जिसमें 15 छात्र घायल हो गए थे। 

टिप्पणियाँ