बीएसपी ठेके में रात्रि भत्ता जोड़े जानें की मांग,स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा
संगठन ने कहा कि ठेका श्रमिक ब्लास्ट फर्नेस, कोक ओवन, एसएमएस, सिंटरिंग प्लांट, ओएचपी एवं मिल्स में स्थाई प्रवृत्ति के सभी कार्य कर रहे
भिलाई/ स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के प्रतिनिधि मंडल ने बीएसपी के औद्योगिक संबंध विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक रोहित हरित को निदेशक प्रभारी के नाम से ज्ञापन सौंपा। इसमें तीनों पालियों में होने वाले कार्य में जो भी ठेका श्रमिक कार्य कर रहे हैं, उसके ठेके की राशि में राजहरा माइंस की भांति रात्रि भत्ता जोड़े जाने की मांग रखी गई। ताकि एजेंसियों के माध्यम से होने वाले कार्य में ठेका श्रमिकों को रात्रि भत्ता दिया जा सके।
संगठन ने कहा कि ठेका श्रमिक ब्लास्ट फर्नेस, कोक ओवन, एसएमएस, सिंटरिंग प्लांट, ओएचपी एवं मिल्स में स्थाई प्रवृत्ति के सभी कार्य कर रहे हैं। बीएसपी प्रबंधन अनेक एजेंसियों के माध्यम से उत्पादन से लेकर सभी कार्य ठेका श्रमिकों से करवा रही है, लेकिन उन्हें मात्र न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। इंटक यूनियन ने मांग की है आने वाले समय में तीनों पाली में होने वाले कार्य में जो भी ठेका श्रमिक कार्य कर रहे हैं, उन ठेके की राशि में राजहरा माइंस की भांति रात्रि भत्ता जोड़ा जाए। जिससे कि ठेका एजेंसियों के माध्यम से होने वाले कार्य में ठेका श्रमिकों को रात्रि भत्ता दिया जा सके।

टिप्पणियाँ