काेरबा/ अलग-अलग क्षेत्र में निवासरत दाे नवविवाहित पत्नियाें ने शादी के बाद ड्राइवर पतियाें के कई-कई दिनाें तक बाहर रहने के कारण तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना पाली थाना के चैतमा चाैकी अंतर्गत चटुआभाैना गांव का है। जहां रहने वाला सुखलाल पेशे से ड्राइवर है।
लगातार बाहर रहने की बात पर बहस के नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। इसी तरह काेरबी निवासी रामलाल वाहन चलाते हुए बाहर गया था। वह 3 दिन से घर नहीं लाैटा था। इस कारण परेशान नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दाेनाें मामले एक तरह के हाेने और नवविवाहिता की संदिग्ध माैत का हाेने पर पुलिस जांच कर रही है।
टिप्पणियाँ