सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कर्नाटक में महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस 'शक्ति योजना' की शुरुआत हुई

  • कांग्रेस MLA रूपकला ने खुद बस चलाई, गलती से बैक गियर लगाया, पार्किंग की गाड़ियां क्षतिग्रस्त

बेंगलुरू/ कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार बनने के बाद कांग्रेस अपने वादे पूरे करने में लगी है। 11 जून के लिए महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस 'शक्ति योजना' की शुरुआत की गई। स्कीम लॉन्च के दौरान विधायक रूपकला ने महिलाओं को बिठाकर खुद बस चलाई। इस दौरान उन्होंने गलती से बैक गियर लगा दिया। बस पीछे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकरा गई। पास में खड़े बस ड्राइवर ने तुरंत स्टियरिंग हाथ में लेकर स्थिति को संभाल लिया।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पांच वादे किए थे। फ्री बस सर्विस के अलावा उन्होंने गृह ज्योति योजना के तहत हर महीने 200 यूनिट फ्री बिजली, युवा निधि स्कीम के तहत बेरोजगार ग्रेजुएट्स को हर महीने 3000 रुपए, अन्न भाग्य योजना के अंतर्गत BPL परिवार को 10 किलो मुफ्त चावल देने का वादा किया था।

टिप्पणियाँ