रास्ते में मोबाइल लूट या चेन स्नेचिंग की घटना में बदमाश युवकों की जगह युवतियां करने लगी हैं अब अपराध
रायपुर/ राजधानी में राह चलते लोगों से मोबाइल लूट या चेन स्नेचिंग की घटना में बदमाश युवकों का ही हाथ होता था, लेकिन आज कल बालिकाएं भी इस तरह के कांड को अंजाम देने लगी हैं। मोबाइल लूट के एक मामले में पुलिस ने दो अपचारी बालिकाओं को पकड़ा है और उनके साथी युवक की तलाश जारी है।
गांधी नगर निवासी भोलाराम गेंडरे रात करीब 10 बजे पंडरी से पैदल गुजर रहा था। वह माता गैरेज के पास पहुंचकर अपने मोबाइल में टाइम देख रहा था। उसी दौरान पीछे से बाइक में सवार दो लड़की और एक लड़का पहुंचे। बाइक युवक चला रहा था। पीछे बैठी लड़कियों ने उनके हाथ में झपट्टा मारा और मोबाइल छीन लिया। मोबाइल लूटने के बाद युवक ने बाइक रफ्तार बढ़ा दी और फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों लड़कियों को ढूंढ निकाला।
- 21 इंजीनियरों का तबादला, कई की नहीं हिली कुर्सी, चल रही हाईकोर्ट जाने की तैयारी
पुलिस के मुताबिक दोनों अपचारी बालिकाएं नशे की गिरफ्त में हैं। इससे पहले भी पेट्रोलिंग टीम को दोनों नशे में धुत मिल चुकी है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर समझाया था। घटना वाली रात भी दोनों नाबालिगों ने युवक के साथ बीयर पीया था। इसके बाद मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दिया।


टिप्पणियाँ