सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमृत मिशन का काम संभाल रही ठेका कंपनी के कर्मचारियों-मजदूरों को 6 माह से बिना वेतन करवा रहे काम, भुगतान जल्दी नहीं होने पर काम बंद की तैयारी

राजनांदगांव/ शहर में अमृत मिशन का काम संभाल रही ठेका कंपनी के कर्मचारियों-मजदूरों को 6 माह से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज कर्मचारियों ने सोमवार से काम बंद करने की चेतावनी दी है। इसके लिए कर्मचारियों ने अपने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को ज्ञापन भी दिया है।

अमृत मिशन का काम पुणे की तेज कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी ने कर्मचारियों व मजदूरों को 6 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया है। इसके चलते उनकी स्थिति खराब होते जा रही है। जिसे देखते हुए अब कर्मचारियों ने सोमवार से काम बंद करने का फैसला लिया है। इस दौरान अगर भुगतान नहीं होता तो सभी काम बंद कर दिए जाएंगे।

टिप्पणियाँ