सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिजली बिल घोटाला- अधिक बिजली बिल से बचने के लिए संपन्न लोगों ने बीपीएल कार्डधारी बन कर लगभग 40 लाख रुपए बिल माफ करा लिया

बिलासपुर/ शहर के विद्युत वितरण विभाग में बीपीएल के नाम पर 40 लाख रुपए का बिजली घोटाला सामने आया है। संपन्न लोगों ने खुद को गरीब बताकर बिल माफ करा लिया था। जांच के लिए विभाग की ओर से जांच कमेटी भी बनाई गई है, लेकिन मामले को 15 दिन होने जा रहे हैं लेकिन जांच रिपोर्ट आज तक नहीं आई है।

टीम को जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने कहा गया था। मामले में ग्रामीण डिवीजन के अधीक्षण अभियंता अनिश लखारे का कहना है कि उन्होंने जांच कमेटी से जल्द रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन मामला आईटी डिपार्टमेंट से जुड़ा होने के कारण इसमें वक्त लग रहा है।

विद्युत वितरण विभाग के एमडी मनोज खरे का कहना है कि वे इसके संदर्भ में चीफ इंजीनियर अंजन धर से बात करेंगे। उन्होंने अपनी तरफ से सारे दस्तावेज चीफ इंजीनियर ऑफिस को भेजे हैं और जांच रिपोर्ट मांगी है। सीई अंजन धर का कहना है कि वे जल्द ही इस पर एसी लखारे से बात करेंगे।

टिप्पणियाँ