जिले के सभी नवगठित नगर पंचायतों एवं नगर परिषद में अब तक कार्यपालक पदाधिकारी का पदस्थापना नही किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है
ब्यूरो रिपोर्ट:- पूर्णिया/बिहार/ उक्त बाते जिले के सभी नगर पंचायतों एवं नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने अपने निवास स्थान पर कही। उन्होंने कहा कि पंचायतों को अबक्रमित कर नगर पंचायतों का गठन किया गया जहां आज तक विकास की प्रारम्भिक प्रक्रिया भी शुरू नही की जा सकी है। इससे उस क्षेत्र की जनता अपने आपको उपेक्षित महसूस करने लगे है।
निर्वाचित जनप्रतिनीधियों को भी विकास के अवसर से वंचित रखा जा रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि वे इस संबंध में अपनी बात उचित फोरम पर उठायेंगें। उन्होंने पार्षदों से कहा कि वे लोग अपने अपने क्षेत्र के लिए विकास की रूप रेखा तैयार करें ताकि आगे बिना देर किये नगर पंचायतों में विकास के काम शुरू किया जा सके। कोढ़ा नगर पंचायत के गेढ़ाबाड़ी चौंक पर एन एच 31 पर ट्रेफिक पोस्ट एवं ट्रेफिक पुलिस नही रहने से वहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे किसी अनहोनी की संभावना बनी रहती है। पार्षदों द्वारा उठाये गये उन मुद्दों पर पूर्व सांसद ने कहा कि इस संबंध में वे कटिहार के पुलिस अधीक्षक से बात कर त्वरित कार्रवाई करने को कहेंगें। कार्यक्रम में कसबा, बनमनखी नगर परिषद एवं रूपौली, भवानीपुर, धमदाहा, मीरगंज, जानकीनगर, चम्पानगर, कोढ़ा के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षदगण तथा उनके प्रतिनीधिगण उपस्थित हुए जिनमें प्रमुख रूप से नरेश यादव, धीरज सिंह, रमेश पासवान, सावन कुमार, मुकुल देवी, जय प्रकाश पासवान, मधु देवी, नवीन शर्मा, अनिरूद्ध मंडल, गगन कुमार, पंकज कुमार, गुरूदेव यादव, रेणु कुमारी, सीता देवी, सद्दाम हुसैन, सुभाष यादव, वकील चौधरी, ब्रहमदेव मेहता, देवव्रत कुमार, विजय कुमार साह, नीतीश कुमार, नन्दन कुमार इत्यादि शामिल थे।




टिप्पणियाँ