हम आपको बता रहे हैं दाग छुड़ाने की ऐसी ट्रिक्स के बारे में, जिसके बाद आप दाग लगे कपड़ों को पहनेंगे भी और हल्के रंग के कपड़े खरीदेंगे भी।
सवाल: अब अगर कपड़ों पर इन चीजों के दाग लग जाएं, तो उन्हें छुड़ाने के लिए किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब: कपड़ों पर लगे इन चीजों के दाग छुड़ाने के लिए सबसे पहले कपड़े का मैटेरियल देखना बहुत जरूरी होता है। हर कपड़े का रंग, पैटर्न और टेक्सचर अलग होता है। उस हिसाब से ही उसे धोना चाहिए।
जैसे- अगर कपड़ा सॉफ्ट, जलीदार या ऊनी है तो उसे रगड़ना नहीं चाहिए।
अब कपड़ों पर लगे दाग को मिटाने की कुछ यूजफुल टिप्स के बारे में बात करते हैं।
दो कंडीशन होती हैं जब दाग लगते हैं…
पहली कंडीशन: जब आप घर पर होते हैं तो कई बार गलती या अनजाने में कपड़ों पर दाग लग जाते हैं। जैसे- घर पर काम करते, खाना बनाते या खाते समय, बेडशीट पर कुछ गिर गया, बच्चे खेलते टाइम कोई दाग लगाकर आ गए। इन्हें आप गुनगुने पानी और साबुन से आसानी से छुड़ा सकते हैं।
- गुनगुने पानी से दाग साफ करने का तरीका
- कपड़ों पर जैसे ही दाग लगे, उसे तुंरत ही गुनगुने पानी में डालें।
- इसमें साबुन या डिटर्जेंट पाउडर डालें।
- अब इस लिक्विड में कपड़े को कुछ देर भिगो दें।
- थोड़ी देर हल्के हाथों से रगड़कर या ब्रश से साफ करें।
- अब साफ पानी से धो लें।
ऊपर बताए गए तरीके से इनके दाग आसानी से छूटेंगे…
- चाय-काॅफी
- खून
- तेल-चिकनाई
- धूल-मिट्टी
दूसरी कंडीशन: शादी, पार्टी, रेस्टोरेंट में भी अक्सर दाग लग जाते हैं। जैसे- बच्चों को खाना खिलाते समय ड्रेस पर लग जाए, खाना खाते समय अगर धक्का लग जाए, शादी की रस्मो-ओ-रिवाज को निभाने में अगर दाग लग जाए। इन्हें आप नींबू और बेकिंग सोडा से आसानी से छुड़ा सकते हैं।
नींबू और बेकिंग सोडा से दाग साफ करने का तरीका
- बाहर से आकर कपड़ों के दाग छुड़ाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू लें।
- अब 1 लीटर पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1-2 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें।
- अब दाग लगे कपड़े को इस मिक्सचर में भिगो दें।
- 20 मिनट बाद कपड़े को निकाल लें।
- अब नॉर्मल तरह से धो लें।
ऊपर बताए गए तरीके से इनके दाग आसानी से छूटेंगे…
- फल-सब्जी
- जूस-सूप
- ब्लैक ग्रीस
- लिपस्टिक
सवाल: पान और गुटखे के दाग छुड़ाने के लिए क्या करना चाहिए?
जवाब: शर्ट, कुर्ते पर अगर पान और गुटखे के दाग लग जाएं, तो उसे छुड़ाने की ट्रिक हम नीचे क्रिएटिव में बता रहे हैं।
सवाल: हल्दी का दाग छुड़ाने के लिए क्या करें?
जवाब: कई बार खाना बनाते समय, मसालेदार सब्जी खाते समय कपड़ों पर गिर जाती है। धोने पर कपड़ा तो साफ हो जाता है लेकिन हल्दी का पीला दाग कपड़ों पर रह जाता है।
सवाल: बहुत जिद्दी दाग जैसे आम, जामुन, अनार के दाग छुड़ाने के लिए क्या करें?
जवाब: ऐसे जिद्दी दाग छुड़ाने के लिए हाइड्रोजन पैराक्साइड से साफ कर सकते हैं। इसे पानी में घोलकर यूज कर सकते हैं।
इससे न सिर्फ कपड़ों का दाग गायब होगा बल्कि कपड़ों में चमक भी आ जाएगी। सफेद कपड़ों को धोने के लिए हाइड्रोजन पैराक्साइड का यूज करना बेस्ट है।
सवाल: बच्चों को दवाई पिलाते समय सिरप कपड़ों पर गिर जाती है उसे और रेड वाइन के दाग छुड़ाने के लिए क्या करें?
जवाब: कपड़ों के जिद्दी दाग छुड़ाने के लिए नमक भी बेस्ट ऑप्शन में से एक है।
- दाग वाली जगह पर 1 चम्मच नमक का छिड़कें।
- अब नींबू को आधा काटकर इसे दाग पर रब करें।
- कपड़े को साफ पानी से धो लें।
- दाग छूट जाएगा।
सवाल: बच्चे कपड़ों में इंक के दाग लगा लेते हैं इन्हें कैसे छुड़ाएं?
जवाब: खट्टी चीजें कपड़ों में लगे जिद्दी दाग को छुड़ाने में बहुत काम आती हैं। सिरका को डिटर्जेंट पाउडर में मिलाकर इसके मिक्सचर को दाग पर लगाकर रगड़े। दाग साफ हो जाएगा।
सवाल: घर पर रखा नेलपेंट बच्चों से नहीं बच पाता है। बेडशीट, कपड़ों, फर्श सभी जगह फैला देते हैं। अब इसका दाग कैसे छुड़ाएं?
जवाब: नेलपेंट का दाग हटाने के लिए नींबू रस यूज कर सकते हैं।
- सबसे पहले 1 लीटर नॉर्मल पानी में कपड़े को 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब नींबू का रस और बेकिंग सोडा का मिक्सचर तैयार कर लें।
- पानी से कपड़े को निकालकर दाग वाले हिस्से पर मिक्सचर को डालें।
- इसे क्लीनिंग ब्रश से साफ करें।
- इसके बाद पानी से धो लें।
- दाग आसानी से निकल जाएगा।
सवाल: मई-जून की गर्मी में कपड़ों पर पसीने के दाग न लगे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इन्हें छुड़ाने का क्या तरीका है?
जवाब: तेज गर्मी में पसीने के दाग कई बार कपड़ों पर लग जाते हैं।
- इसे धोने के लिए हल्के गर्म पानी में एक ढक्कन सफेद सिरका मिलाएं।
- अब इसमें कपड़े को डुबो दें।
- 10 मिनट बाद इसे निकालकर साफ पानी से धोएं।
- सूखने के लिए छोड़ दें।
- दाग छूट जाएंगे।
टिप्पणियाँ