पूर्णिया की अपनी इस धरती ने जो प्यार और सम्मान उन्हे दिया है उसका सम्मान और उसकी सेवा वे जीवन पर्यन्त करते रहेगे उक्त बातें पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने तिमुहानी मीरगंज में कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में कही
ब्यूरो रिपोर्ट:-पूर्णिया/ बिहार/जिले के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि उनका जो भी निर्णय होगा उसमें पूर्णिया का मान और सम्मान के साथ साथ कार्यकर्ताओ की भावनाओं को आगे रख कर किया जायेगा ।
उदय सिंह ने कहा कि जो पूर्णिया देश के फलक पर अपनी पहचान के लिये चर्चा मे था आज उसी पूर्णिया का नागरिक अपनी जायज बातो के लिये धरना और प्रर्दशन करने को विवश हैं। किसान मजदूर अपना दुख और दर्द सीने में लिये दर दर भटक रहे है। सभी संसाधनों के रहते हर खेत को पानी नहीं मिल पा रहा है, आज रसायनिक उर्वरक ब्लेक में किसान को मिल रहा है। कौन इसका समाधान करवायेगा? उदय सिंह ने कहा कि जिस धरती को उन्होने खून पसीने से सिंचा हैं उसकी रखवाली वे करते रहेंगे।बैठक में राकेश कुमार उर्फ बंटी, राहुल कुमार झा, जनार्दन पासवान, लालू शर्मा, जितेंद्र जी, शंकर कुमार, शत्रुघन कुमार मंडल, ब्रजेश कुमार यादव, लक्ष्मण भगत, गंगा साह, मोहम्मद सोएब, मोहम्मद इंतेखाब, मोहम्मद नसीम, हीरा ऋषि, माधो ऋषि, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।



टिप्पणियाँ