सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

'मामा की रोटी' योजना के तहत पकवानों से सजी थाली मिलेगी 5 रुपए में, खा सकेंगे भरपेट

भोपाल/म.प्र./  आपको बता दें कि, जल्द ही मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार दीनदयाल रसोई योजना का नाम बदलकर 'मामा की रोटी' योजना करने जा रही है। इस योजना की खास बात ये होगी कि, इसमें मिलने वाला भरपेट भोजन 10 रुपए नहीं, बल्कि 5 रुपए में लोगों को मुहैय्या कराया जाएगा। वहीं, विभागीय अनुमान के अनुसार सरकार की इस योजना में करीब 35 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

माना जा रहा है कि, मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार दक्षिण भारत के तमिलनाडु में संचालित 'अम्मा कैंटीन' और अमृतानंदमयी की 'मां की रसोई' की तर्ज पर दीनदयाल रसोई योजना का भी प्रसिद्धि दिलाने में जुटे हुए हैं। सरकार में एक वर्ग का मानना है कि, दीनदयाल रसोई योजना से जनता के बीच कोई खास प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में सरकार द्वारा तय किया जा रहा है कि, दीनदयाल रसोई योजना का नाम बदलकर 'मामा की रोटी' रखा जाएगा, जिसमें भरपेट भोजन की कीमत 10 रुपए से घटाकर 5 रुपए की जाएगी।

टिप्पणियाँ