चैतमा/ कटघोरा वनमंडल के चैतमा परिक्षेत्र के गोपालपुर में वन धन केन्द्र का भवन निर्माण 3 साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार ने आधा-अधूरा छोड़ दिया है। 19 लाख की मंजूरी के बाद राेजगार गारंटी से भवन निर्माण का कार्य शुरू कराया था। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद ठेकेदार ने काम शुरू किया।
उसके बाद से भवन अधूरा पड़ा है। भवन की दीवार उठाने के बाद छत की ढलाई नहीं हो पाई है। इस वजह से लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों ने भी अधूरे भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग कर चुके हैं।
टिप्पणियाँ