सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हाल ही में निर्माण किए गए सीसी रोड को अभी से रिपेयरिंग करने की जरुरत पड़ गई; सीमेंट के घोल से भर रहे गड़बड़ी

छिरहा/ जिले के सरहदी ग्राम उड़तला से मथानी कला तक 2 किमी सड़क में बनाई गई सीसी रोड पर अभी से जगह-जगह दरार दिखने लगी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सीसी रोड निर्माण में भारी गड़बड़ी बरती जा रही है। घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। हाल ही में सीसी रोड का निर्माण किया गया है। जिसे अभी से रिपेयरिंग करने की जरुरत पड़ गई है। मजदूर दरार को सीमेंट के घोल से भर रहे हैं। पीएम सड़क योजना के तहत बेमेतरा और कवर्धा जिले के सरहदी क्षेत्र में बनने वाली सड़क खराब है।

निर्माण के बाद सड़कों को देखने जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचते हैं। ग्राम ऊड़तला निवासी महेश निषाद, कठौतिया निवासी रामू साहू, अश्वनी चंद्रवंशी ने बताया कि सड़क कवर्धा जिले और बेमेतरा जिले के ग्राम मथानी कला और उड़तला को जोड़ने के लिए बनाया गया है। सीसी रोड पर पटरी का निर्माण ही नहीं किया गया है। इससे अभी से सड़क कटने लगी है। ऐसे हालात में आने वाले बारिश सीजन में मार्ग से आना-जाना कर पाना संभव नहीं है। मथानी कला, देवरी मरका, छोटे मथानी, कोयलारी गांव मार्ग भी खराब है। ग्राम कृतबांधा से कोईलारी होते हुए ग्राम अमचो तक सड़क भी कमजोर बनाई गई है।

टिप्पणियाँ