सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शराब छुड़ाने के लिए एक ऐसी चिप जिसे लगवाने के बाद शराब की तलब ही नहीं लगेगी


बीजिंग/

चीन में शराब की लत से परेशान एक शख्स के शरीर में एक चिप इम्प्लांट की गई है। 36 साल के इस व्यक्ति का नाम लियू है। यह सर्जरी महज पांच मिनट में कम्प्लीट हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लियू चीन का पहला ऐसा शख्स है, जिसे इस तरह का स्पेशल चिप इम्प्लांट ट्रीटमेंट दिया गया है। इस सर्जरी का फायदा ये होगा कि अब लियू को शराब की तलब ही नहीं लगेगी।

ब्रेन हॉस्पिटल में सर्जरी

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ (SCMP) की एक रिपोर्ट में इस सर्जरी की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्जरी 12 अप्रैल को की गई थी। इसकी जानकारी अब जारी की गई है। इसे हुनान राज्य के हाईटेक ब्रेन हॉस्पिटल में अंजाम दिया गया।

खास बात ये है कि ये एक क्लिनिकल ट्रायल था। इसको लीड करने वाले डॉक्टर का नाम हाओ वीई है। दरअसल, हाओ UN के इंटरनेशनल नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वाइस प्रेसिडेंट हैं और उन्होंने अपनी टीम के साथ इस अल्कोहल क्रेविंग चिप को बनाया है।

कैसे काम करेगी यह चिप

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह चिप आखिर कैसे किसी शराबी की लत छुड़ाने में मददगार साबित होगी। इस चिप को ब्रेन में एक मामूली सर्जरी के द्वारा इम्प्लांट किया जाएगा, यानी लगाया जाएगा। इम्प्लांट के बाद चिप नेल्ट्रैक्सोन नाम का केमिकल रिलीज करेगी। इस केमिकल को शरीर सोख लेगा और ब्रेन में मौजूद टारगेट रिसेप्टर्स इसे ब्रेन फंक्शन तक पहुंचा देंगे।

नेल्ट्रेक्सोन केमिकल वास्तव में एक सब्सटेंस है जो उन लोगों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है जो किसी तरह के नशे की लत यानी एडिक्शन से परेशान होते हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद उसे छोड़ नहीं पाते हैं।

लियू के साथ क्या हुआ

SCMP के मुताबिक लियू 15 साल से शराब पी रहा था। एक बार में वो एक लीटर से भी ज्यादा शराब पी लेता था। इसके बाद उसका बर्ताव बेहद हिंसक हो जाता था। उसे शराब की लत कुछ इस हद तक थी कि वो ब्रेकफास्ट के पहले ही एक लीटर शराब पी लेता था। कई बार तो वो ड्यूटी के दौरान भी नशे में रहता था। इसकी वजह से उसे कई नौकरियों से भी निकाल दिया गया था।

लियू ने कहा- अगर मुझे शराब नहीं मिलती थी तो मैं बहुत परेशान हो जाता था और डिप्रेशन में चला जाता था। सर्जरी के बाद लियू ने कहा- उम्मीद करता हूं कि अब मैं दूसरे लोगों की तरह नॉर्मल लाइफ गुजार सकूंगा।

अमेरिकन जर्नल ऑफ फिजिएटरी के मुताबिक शराब पीने के पहले नेल्ट्रैक्सोन का एक डोज लत छुड़ाने में काफी कारगर साबित हुआ है। इससे पीने की इच्छा कम होती जाती है। अमेरिका में आधे से ज्यादा लोग काफी मात्रा में शराब पीते हैं।

टिप्पणियाँ