सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रसूता को डॉक्टर ने अपने निजी नर्सिंग होम में बेहतर इलाज करने की बात कह कर ले गई, हो गई जच्चा-बच्चा की मौत; निजी नर्सिंग होम सील

सुरजपुर/ जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर ने प्रसूता के परिजन को अपने निजी नर्सिंग होम में अच्छी सुविधाएं होने का दावा कर करा लिया था एडमिट, परिजन कहते रहे कि वे दूसरी जगह ले जा रहे हैं लेकिन डॉक्टर ने अपने नर्सिंग होम में ही बेहतर इलाज से ठीक करने की कही बात. प्रसूता के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत थाने में की। इधर सीएमएचओ ने भी टीम गठित कर मामले में जांच का आश्वासन दिया। इन सबके बीच प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने शाम को निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया है, ताकि सबूतों के साथ कोई छेडख़ानी न हो।

गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के ग्राम भुवनेश्वरपुर निवासी पूजा साहू 22 वर्ष को 3 अप्रैल को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे लेकर सूरजपुर जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां 4 अप्रैल तक उसका इलाज चलता रहा, लेकिन स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ।

इस संबंध में प्रसूता के पिता ने बताया कि 4 अप्रैल को वे उसे अंबिकापुर अस्पताल ले जाने का मन बना रहे थे। इसी बीच जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. रश्मि कुमार ने उनसे कहा कि उनका ग्राम तिलसिवां में निजी नर्सिंग होम है, वहां अच्छी सुविधाएं हैं।

टिप्पणियाँ