सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धमदाहा थाना अंतर्गत साइबर ठगी गैंग के दो अपराधी को किया गिरफ्तार

 *गांव की भोली भाली महिलाओं को बनाता था अपना शिकार*

*एक-एक लाख लोन देने के बहाने बैंक में खाता खोलकर किया करता था फर्जी लेन देन*

 ब्यूरो रिपोर्ट:-पूर्णिया/बिहार/जिले में बिते कई दिनों से पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्णिया को शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग लोन देने के बहाने कई महिलाओं का बैंक में खाता खोलकर फर्जी निकासी का कार्य किया करते हैं।


 घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्णिया के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,धमदाहा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसके सदस्य थानाध्यक्ष धमदाहा एवं अन्य पुलिसकर्मी  शामिल थे। गठित पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य संकलन के आधार पर आज दिनांक-14.04.23 को दो(02) अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वह लोग अपने कई अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सर्वप्रथम गांव की महिलाओं को एक-एक लाख लोन देने का लालच देकर एक मोबाइल सिम कार्ड दिलवाते हैं, इसी दौरान आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज पीड़ित महिलाओं से  मांग कर अपने पास रख लेते थे। तत्पश्चात स्थानीय केनरा बैंक में प्रत्येक पीड़ित महिला का खाता खुलवा कर सारा दस्तावेज यथा पासबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड आदि अपने पास रख लेते थे। खुलवाए गए सारे खाते का डिटेल्स अपने एक अन्य सहयोगी को ट्रांसफर कर दिया करता था। वह लोग इसका इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग जैसे मिलेनियर गेम्स(Millionaire Games ),गणेशा(Ganesha) आदि में करता था। इस दौरान प्रत्येक खाते से लाखों-लाखों का लेनदेन प्रत्येक दिन किया जाता था। इस प्रकार पूर्णिया पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन फाइनेंसियल फ्रॉड करने वाले दो(02) साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है।

टिप्पणियाँ