सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाकापा माले राज्य कमिटी सदस्य मुख्तार के नेतृत्व में महादलित समुदाय के दर्जनों लोगों द्वारा चंपानगर ओपी पुलिस का घेराव कर जमकर विरोध किया

 ब्यूरो रिपोर्ट:- पूर्णिया/ बिहार/जिले में बुधवार की दोपहर चम्पानगर ओपी परिसर में भाकपा माले के  पार्टी बैनर तले भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य मुख्तार के नेतृत्व में महादलित समुदाय के दर्जनों लोगों द्वारा ओपी का घेराव कर ओपी पुलिस का जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।


 भाकपा माले नेता द्वारा आरोप लगाया जा रहा था की 11 अप्रैल 2023 की सुबह करीब 10 बजे चम्पानगर ओपी क्षेत्र के चनका पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-6 स्थित सोनापुर गांव के ब्रह्मदेव ऋषि की 40 वर्षीय पत्नी मीरा देवी द्वारा चम्पानगर ओपी क्षेत्र के सिंघिया पंचायत के डम्हैली गांव के सहदेव मेहता एवं उनके परिजनों पर  जबरन विवादित जमीन जोतने पर विरोध किया गया तो मारपीट कर घायल कर दिया गया है।जब पीड़िता मीरा देवी द्वारा लिखित आवेदन चम्पानगर ओपी पुलिस को घटना बाद 11 अप्रैल को ही देने पहुंची तो इंसाफ दिलाने की बजाय ओपी अध्यक्ष द्वारा डांट कर भगा दिया गया ।

 सभी प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर कहे जा रहे थे की ओपी अध्यक्ष प्राथमिकी दर्ज करो और विपक्षी को गिरफ्तार करो की मांग कर रहे थे, कहा मनमानी नहीं चलेगी , नहीं चलेगी। वहीं दूसरी ओर ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश ने गश्ती कर ओपी में आने पर प्रदर्शन कर रहे भाकपा माले नेता को मीरा देवी से पूर्व से प्राप्त आवेदन को दिखाया गया। साथ ही विपक्षी सहदेव मेहता द्वारा 9 अप्रैल 2023 को मीरा देवी के विरुद्ध दिए गए आवेदन को भी दिखाया गया। साथ ही ओपी पुलिस पर लगाए गए आरोप को भाकपा माले नेता की सहमति से बेबुनियाद बताया गया। ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश द्वारा सभी प्रदर्शनकारियों को पक्ष, विपक्ष से प्राप्त दो आवेदन पर महज़ 24 घंटे के अंदर ही प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया गया।तब सभी प्रदर्शनकारी अपने अपने घर की ओर महज 1 घंटे की अंदर ही चले गए।

टिप्पणियाँ