राजनांदगांव/ ब्लूमिंग आइकॉन एकेडमी द्वारा आयोजित मिस, मिसेज और मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई के एक निजी होटल में किया गया। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस स्पर्धा में राजनांदगांव की प्रिया रामटेके को मिसेज सेंट्रल इंडिया और बेस्ट पर्सनालिटी का अवार्ड जीता। प्रिया वर्तमान में एक शासकीय शिक्षक हैं।
पूर्व में वे पटवारी के रूप में भी सेवा दे चुकी हैं। उन्होंने अपनी हाजिर जवाबी की बदौलत दर्शकों का दिल जीत लिया। आयोजन में मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर बतौर अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने ट्रॉफी जीतने के बाद आयोजनकर्ताओं डॉ.निधि रावत, डॉ.नितिन गाड़े, मिस निकिता का आभार जताया।

टिप्पणियाँ