कोरबा/ कोरबा ब्लाक के ग्राम पंचायत रजगामार में निर्माण कार्यों और राशि आहरण की जांच में एक करोड़ 83 लाख रुपए का सामने आया है। मामले की जांच के बाद जनपद सीईओ ने अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्कालीन सरपंच बृज कुंवर राठिया, समान सरपंच रमूला राठिया, तत्कालीन सचिव कौशल सोनवानी और ईश्वर धीरहे के खिलाफ सरकारी राशन गबन करने का मामला दर्ज किया है। रजगामार पंचायत में लंबे समय से गड़बड़ी से शिकायत मिल रही थी।
उसे गंभीरता से लेते हुए जिपं सीईओ नूतन कंवर ने टीम बनाकर जांच कराई तो दो कार्यकाल में गड़बड़ी मिली। कांक्रीट सड़क, नलकूप खनन और बिजली के कार्यों के लिए राशि निकालने के बाद काम ही नहीं कराया गया। सरपंच रमूला राठिया ने बिना हस्ताक्षर के राशि आहरण की भी शिकायत की थी। टीम ने जांच की तो पता चला कि बिना काम कराए ही सरपंच रमूला राठिया और सचिव ईश्वर धिरहे ने एक करोड़ 56 लाख 79 हजार की राशि को डकार गए हैं। इसी तरह पूर्व सरपंच बृज कुंवर कंवर के कार्यकाल में भी 24 लाख 59 हजार रुपए की गड़बड़ी हुई थी।
विधायक कंवर बोले - निष्पक्ष जांच कराई जाए
रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने कलेक्टर को पत्र लिखकर रजगामार पंचायत में और भी गड़बड़ी के मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अभी जो जांच हुई है वह निष्पक्ष नहीं है। इस रिपोर्ट को तत्काल रोका जाना चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन भी करेंगे।

टिप्पणियाँ