सबसे कम उम्र 8 वर्ष में गायन में डिप्लोमा करने के लिए राजनांदगांव की स्वेच्छा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ
राजनांदगांव/ जिले के भेड़ीकला निवासी स्वेच्छा साहू का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया है। नन्ही गायिका स्वेच्छा ने महज 8 वर्ष की उम्र में गायन में डिप्लोमा किया है। सबसे कम उम्र 8 वर्ष में गायन में डिप्लोमा पूरा करने के लिए स्वेच्छा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
स्वेच्छा राजनांदगांव जिले के ग्राम भेड़ीकला निवासी त्रिवेन्द्र साहू की पुत्री हैं। उनकी साहित्य एवं लोक कला में गहरी रुचि है। स्वेच्छा कक्षा 5 की छात्रा है और उत्कर्ष कला केंद्र जमशेदपुर से संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रही है। उनके संगीत गुरु का नाम मानस भट्टाचार्य है। स्वेच्छा 3 साल की उम्र से गीत गा रही है और अभी तक 7 भाषाओं में गीत गा चुकी है।
ग्राम पंचायत भेड़ी कला सरपंच कृष्णा साहू ने स्वेच्छा साहू ने इसकी सराहना की है। जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, गीता घासी साहू, माधव साहू, महेश्वर साहू, जगमोहन, रुपेंद्र साहू ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

टिप्पणियाँ