सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाघ ने बछड़े को दबोचा तो गाय ने पीछा कर 5 सेकंड में ही भगाया बाघ को

देहरादून/

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पापड़ी गांव में एक गाय बछड़े को बाघ के मुंह से बचा लाई। इसका एक वीडियो सामने आया है। 45 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि कुछ गाय खड़ी हुई हैं। अचानक एक बाघ दौड़ता हुआ आया। सभी गाय भागने लगीं, लेकिन एक बछड़ा उनसे बिछड़ कर दूसरी ओर भागने लगा।


गाय ने बाघ को भगाया 

इतने में बाघ बछड़े के पीछे दौड़ा। वीडियो के 22वें सेकेंड में बाघ उसे दबोच लेता है। इतने में गाय दौड़ती हुई आती है। उसे देखकर बाघ अगले 5 सेकंड में ही बछड़े को छोड़कर जंगल की तरफ भाग जाता है।

बाघ ने पिछले हफ्ते दो लोगों को शिकार बनाया था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक हफ्ते पहले गांव के पास बाघ ने दो लोगों को शिकार बनाया था। इसके बाद से पूरे इलाके में वन विभाग ड्रोन के जरिए गांव के आस पास घूम रहे बाघों की लोकेशन पता कर रहा है। इसे लेकर भाजपा विधायक दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है।

इतना डर की लोग दिन में बाहर नहीं निकल पा रहे

उत्तराखंड में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस तरह के मामले आम हो गए हैं। पौड़ी जिले में तो आजकल बाघ की दहशत घर-घर में फैली हुई है। लोग इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि वे दिन में भी घर से बाहर नहीं निकलते।

टिप्पणियाँ