आपने दुनिया में कई ऐसी जगहें देखी होंगी, जो अपने खान-पान के लिए जानी जाती हैं तो कुछ मशहूर इमारतों के लिए। लेकिन शायद आपने ऐसी जगह के बारे में बहुत कम सुना होगा जहां सड़कें नहीं हैं और जहां लोग नाव के सहारे ही एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। दुनिया में एक ऐसी जगह मौजूद है, जहां आपको एक भी सड़क दिखाई नहीं देगी। ये गांव नीदरलैंड में मौजूद है, जिसे नीदरलैंड का वेनिस भी कहते हैं। यहां लोग बोट से आना-जाना करते हैं। आइए आपको बताते हैं इस जगह के बारे में।
यहां हम बात कर रहे हैं नीदरलैंड के ओवरआईसेल (Overijssel, Netherland) प्रांत में स्थित गिथॉर्न (Giethoorn village without road) नाम के गांव की। जी हां, इस गांव को देखने पर ऐसा लगेगा जैसे यहां कोई परियां रहती हैं। यह गांव इतना खूबसूरत है कि इसे नजर से ओझल करना बहुत मुश्किल है। इस गांव में आपको एक भी सड़क नहीं मिलेगी, जिसके कारण इसे नीदरलैंड का वेनिस भी कहा जाता है। चूंकि यहां सड़क नहीं है, यहां करीब 6 किलोमीटर की नहर है जो गांव के चारों ओर बनी है. एक जगह से दूसरी जगह जाने का एक मात्र साधन यही पानी का रास्ता है, इसलिए लोग नाव का ही प्रयोग करते हैं। ऐसा नहीं है कि यहां लोगों के पास कार नहीं है, पर उसे गांव के बाहरी इलाकों में पार्क करना पड़ता है। गांव के अंदर लकड़ी के पुल भी बने हैं जिसके सहारे लोग पैदल भी इधर-उधर जा सकते हैं।
ये गांव एमस्टर्डैम से सिर्फ डेढ़ घंटे की दूरी पर है इस गांव में दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं और यहां की खूबसूरती ऐसी है कि लोगों का यहां आने का मन ही नहीं करता। इस गांव में सड़क नहीं है, तो यहां कार या बाइक चलाने का मतलब भी नहीं बनता। इस कारण आपको गांव में बिल्कुल भी प्रदूषण नहीं दिखेगा। यहां लकड़ी के कई पुल भी बनाए गए हैं। गांव में कुल एक सौ अस्सी पुल हैं, साथ ही इस गांव की कुल जनसंख्या करीबन तीन हजार है। वैसे तो यहां आपको कई मोटर चलती हैं, लेकिन हर परिवार के पास अपनी एक-एक बोट है। सर्दियों में इस जगह पर बर्फ जमती है, जिस वजह से आइस स्केटिंग का मजा ले सकते हैं।

टिप्पणियाँ