स्कूल के प्राचार्य ९० प्रतिशत अंक के ऊपर नंबर लाने वाले छात्रों को खुद खर्च कर कराते हैं हवाई यात्रा
जांजगीर चाम्पा/ मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षा के होनहार छात्रों को हवाई यात्रा करा रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर जिले में एक ऐसे भी प्राचार्य हैं जो खुद के खर्च से हवाई यात्रा कर रहे हैं। अब तक वे दो छात्रों को हवाई यात्रा करा चुके हैं। आने वाले परीक्षा परिणाम के बाद जितने भी छात्र ९० प्रतिशत अंक के ऊपर परीक्षा परिणाम लाते हैं उन सभी छात्रों को हवाई यात्रा कराएंगे।
होनहार छात्रों को प्राचार्य खुद के खर्च से करा रहे हवाई यात्रा
गौरलतलब है कि शासकीय हाई स्कूल मुड़पार के प्राचार्य अपने स्कूल के बोर्ड परीक्षा के होनहार छात्रों को खुद की जेब से हवाई यात्रा करा रहे हैं। अब तकअपने स्कूल के दो छात्रों को हवाई यात्रा करा भी चुके हैं। प्राचार्य के इस जुनून के चलते एक ओर छात्रों के रग-रग में पढ़ाई का जज्बा घर कर गया है, तो वहीं दूसरी ओर छात्रों ने पूरे जोर-शोर से पढ़ाई के लिए जुट गए हैं। ताकि उनका रिजल्ट ९० प्रतिशत से ऊपर आ सके और वे आसमान की सैर कर सकें।
गौरतलब है कि शासकीय हाई स्कूल मुड़पार ब के प्राचार्य सेवक राम राठौर ने शिक्षा को बढ़ावा देने कई तरह के पैतरे अपना रहे हैं। ताकि शिक्षा का स्तर बढ़े और उनके स्कूल का नाम हो। उन्होंने बीते शिक्षा सत्र में घोषणा की थी कि बोर्ड परीक्षा में जो भी छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाता है तो उसे हवाई टिकट दी जाएगी। प्राचार्य के इस आदेश के बाद छात्रों ने शिक्षा की दिशा में जोर आजमाइश शुरू कर दी है। क्योंकि आज भी ग्रामीण अंचल के छात्र न तो हेलीकॉप्टर देखा और न ही हवाई जहाज। यदि उन्हें एकबारगी हवाई टिकट मिल जाए तो जिंदगी संवर जाने की तरह प्रतीत होगा।
जबलपुर की कर चुके सैर
प्राचार्य सेवक राम राठौर अब तक दो लोगों को हवाई यात्रा करा चुके हैं। जिसमें उनके द्वारा बिलासपुर से जबलपुर भेड़ाघाट की सैर करा चुके हैं। पिछले वर्ष के 2 छात्र आकाश साहू और अंजलि रत्नाकर को प्राचार्य के द्वारा अपने स्वयं के व्यय से हवाई टिकट प्रदान किया था। जिससे छात्र बहुत उत्साहित और रोमांचित नजर आए। इसके बाद इस स्कूल के दर्जनों छात्र ऐसे हैं जो हवाई यात्रा की जुनून लेकर अच्छी पढ़ाई कर रहे हैं।
अभिभावकों में भी भारी उत्साह
इस स्कूल के छात्र के अभिभावकों ने भी इस कार्य की प्रशंसा की। अभिभावकों का कहना है कि आज गांव के जिन छात्रों ने कभी हेलीकॉप्टर भी नहीं देखा उन्हे हवाई यात्रा करवाना निश्चित ही एक प्रोत्साहित करने का अच्छा तरीका है। प्राचार्य के द्वारा किए गए इस घोषणा पर स्टॉफ के शिक्षिका कौशिल्या सिन्हा, आकांक्षा अग्रहरी, प्रेमलता कुर्रे, चंद्र मोहन तिवारी ने भी प्रशंसा की है।
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेरी ओर से एक छोटा सा प्रयास है। इस प्रयास के बाद छात्रों में शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा है। बीते वर्ष दो छात्रों को हवाई यात्रा करा चुके हैं। इस वर्ष और भी कई छात्र ९० फीसदी अंक के साथ परीक्षा पास करेंगे।
-सेवक राम राठौर, प्राचार्य

टिप्पणियाँ