सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

‘हैप्पीनेस यूट्यूब चैनल’ के जरिए दिल्ली सरकार बच्चों को बताएगी जीवन जीने का तरीका

 शिक्षा मंत्री आतिशी बोलीं- शिक्षा मॉडल से रूबरू होंगे दुनिया के लोग

नई दिल्ली/ दिल्ली वालों को ‘जीवन विद्या-जीवन जीने का एक तरीका’ सिखाने के लिए दिल्ली सरकार एक अनूठी पहल करते हुए लोगों को दिल्ली सरकार जीने का तरीका सिखाने के लिए अपना ‘हैप्पीनेस यूट्यूब चैनल’ लांन्च किया। दिल्ली सरकार द्वारा देश और दुनिया के लोगों तक हैप्पीनेस करिकुलम के दर्शन पहुंचाने, शिक्षा के मानवीकरण और जीवन के मूल उद्देश्य की समझ बनाने की दिशा में रविवार को एक यूट्यूब सीरीज लांन्च की गई है।

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई 36 एपिसोड की इस सीरीज के माध्यम से जीवन का मकसद और उस मकसद की प्राप्ति में शिक्षा की भूमिका को पूरी दुनिया के साथ शेयर करने की पहल है। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग इस विडियो सीरीज को विश्व के टॉप विश्वविद्यालयों व संस्थानों के साथ भी साझा करेगा और उनके विचारों व नए आईडिया को इसमें सम्मिलित करने का प्रयास करेगा।

सरकार का मकसद बच्चों को अच्छा इंसान बनाना

‘हैप्पीनेस यूट्यूब चैनल’ के लांच के मौके पर टीम एजुकेशन को अपना सन्देश और बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, ‘इतने कम समय में टीम एजुकेशन द्वारा हैप्पीनेस करिकुलम के दर्शन पर आधारित सीरीज तैयार करना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि ये बेहद सराहनीय कदम है कि हमारी टीम ने जीवन जीने के इस दर्शन को सहजता के साथ देश-विदेश में लोगों तक पहुंचाने की पहल की है।

https://www.youtube.com/@HappinessDoEDelhi पर हर बुधवार को शाम 7:30 बजे तथा हर रविवार को सुबह 9:00 बजे ‘जीवन विद्या-जीवन जीने का एक तरीका’ सीरीज के नए एपिसोड को ऑन-एयर किया जायेगा शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, ‘भारत के एजुकेशन सिस्टम में हमेशा ज्ञान और कौशल की बात हुई लेकिन मूल्य शिक्षा इसके बीच कहीं दबकर रह गई।

दिल्ली सरकार के स्कूलों में बच्चों को काबिल बनाने के साथ-साथ उन्हें अच्छा इंसान बनाने के लिए हैप्पीनेस माइंडसेट करिकुलम, एंत्रप्रेन्योर माइंडसेट करिकुलम व देशभक्ति करिकुलम की शुरुआत की गई है। इन सबका उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से जीवन के मूल उद्देश्यों को समझना है। इन तीनों करिकुलम को और व्यापक बनाने की दिशा में टीम एजुकेशन काम कर रही है और हमारे लिए बेहद खुशी की बात है हम अपने वीडियो सीरीज के माध्यम से पूरी दुनिया से परिचित करवा रहे है।

जीवन जीने के तरीकों में सकारात्मक बदलाव लाना मकसद: शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का विजन है कि शिक्षा का असल उद्देश्य जीवन को बेहतर ढंग से जीना सिखाना है। इस वीडियो के माध्यम से हम दिल्ली के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हैप्पीनेस करिकुलम से जो कुछ सीखा है उसे हम देश और दुनिया के बाकी लोगों के साथ भी साझा कर सकें और शिक्षा के माध्यम से जीवन के प्रति अपने नजरिये और जीवन जीने के तरीकों में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

इस अवसर पर शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने कहा कि, क्लासरूम में पढ़ा रहे एक शिक्षक के लिए ज्ञान के साथ-साथ उसका अच्छा चरित्र होना भी जरुरी है क्योंकि बच्चे अपने शिक्षक को अपने आइडल के रूप में देखते है। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षकों ने जो कुछ सीखा है अब समय है कि उस ज्ञान को हम देश दुनिया में बाकी लोगों तक भी पहुंचा सकें ताकि सभी खुश होकर जीवन जीना सीख सकें और अपने स्टूडेंट्स को भी सिखा सकें।

टिप्पणियाँ