3 मार्च को छ.ग.10वीं बोर्ड के हिंदी के पेपर में पूछा गया सुआ गीत नृत्य के समय टोकनी में भरे धान के ऊपर सुआ रखने का क्या अर्थ है? वहीँ प्रश्न पूछा है कि डॉक्टरों के पास किस बीमारी का इलाज नहीं होता? विकल्प में टैक्स भी एक विकल्प थे; जिस पर चर्चा होती रही
बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार टैक्स बीमारी होती है। दरअसल, माशिमं ने गुरुवार को 10वीं बोर्ड के हिंदी के पर्चे में प्रश्न पूछा है कि डॉक्टरों के पास किस बीमारी का इलाज नहीं होता? विकल्प के तौर पर तीन बीमारियों के नाम के साथ चौथे ऑप्शन के रूप में टैक्स दिया गया है। परीक्षा के बाद शिक्षकों और छात्रों के बीच इस प्रश्न को लेकर चर्चा होती रही।
माशिमं के बोर्ड एग्जाम शुरू हो गए हैं। बुधवार को 12वीं का पहला पेपर हुआ था। बुधवार को 10वीं बोर्ड की हिंदी के पर्चे से शुरुआत हुई। 75 अंक के पेपर में 18 सवाल पूछे गए थे। 10वीं का पेपर देने वाले छात्र प्रतीक यादव ने बताया प्रश्न काफी छोटे- छोटे , लेकिन घुमावदार थे। उसने कहा पिरोहिल का अर्थ समझ में नहीं आ रहा था। छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख लोक कथाओं का नाम पूछा गया था, लेकिन मेरे पास लोक कलाओं की जानकारी थी। इस वजह से उत्तर नहीं लिख सका।
गोधूलि कहानी से पूछा गया प्रश्न
कामिनी ने बताया पूछा गया कि सुआ गीत नृत्य के समय टोकनी में भरे धान के ऊपर सुआ रखने का क्या अर्थ है? इस प्रश्न को उसने उत्तर लिखा। इसके अलावा विवाह पूर्व लड़की की मायके के प्रति कैसी जिम्मेदारी होती है और विवाह के बाद ससुराल में उसके क्या क्या दायित्व होते हैं? मैने अपना विचार लिखा है। रिमझिम भट्टाचार्य ने बताया गोधूलि कहानी में से पूछे गए प्रश्न का उत्तर लिखा है।
बीईओ से पूछेंगे छात्रों के अनुपस्थित रहने की वजह
10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 23288 छात्रों ने पंजीयन कराया था, इसमें से 952 छात्र गुरुवार को परीक्षा देने नहीं पहुंचे। डीईओ डीके कौशिक ने कहा कि इतने छात्रों का अनुपस्थित रहने की वजह समझ में नहीं आ रही है। चारों ब्लाक के बीईओ से इसकी जानकारी ली जाएगी। बता दें कि बुधवार को 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 700 छात्र अनुपस्थित रहे थे।
10वीं में इस तरह के प्रश्न पूछे गए थे
- छत्तीसगढ़ की चार प्रमुख लोक कथाओं के नाम?
- ज्ञानमार्गी कवियों और उनकी रचनाओं के नाम?
- भाई रे ऐसा पंथ हमारा, कविता में दादू के पंथ के बारे में क्या बताया गया है?
- किसी भी लोकतांत्रिक देश के नागरिकों को जागरूक करने के लिए क्या प्रयास करने हाेंगे ?
- मीरा ने अपनी आंखों में बसे कृष्ण की छवि का कैसे वर्णन किया है ?
- अमरकंटक ने नर्मदा को जन्म देकर भारत को वरदान दिया है, ऐसा क्यों कहा जाता है ?
- वीरनारायण सिंह किस उम्र में जमींदार बने थे ?
- हिंदी साहित्य के इतिहास में स्वर्ण युग किस काल को कहा जाता है ?
- मानसरोवर के कमल को स्वर्णिम कमल कहने का क्या आशय है ?
टिप्पणियाँ