स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में रेट लिस्ट देखे बिना करेंगे नाश्ता तो उड़ जायेंगे होश, एक कप कॉफी भी 180 रुपए
रायपुर/ स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर (Swami vivekanand airport raipur) में अगर आप चाय-नाश्ता करना चाहते हैं तो एक बार रेट लिस्ट जरूर देख लें। यहां 1 कप चाय 170 रुपए की और दो समोसा (एक प्लेट) 150 रुपए का पड़ेगा। एक कप कॉफी भी 180 रुपए में मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 2 फूड एंड ब्रेवरेज स्टॉल खोले गए हैं। यह चेक इन एरिया और प्रथम तल स्थित सिक्यूरिटी होल्ड एरिया में शुरू किया गया है।

टिप्पणियाँ