सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्कूल में शिक्षक टेबल पर किताब, चाक-डस्टर लेकर पढ़ाने की जगह चखना और शराब की बोतल के साथ सोता मिला; वायरल हुआ वीडियो

जशपुर नगर/ शिक्षा के मंदिर को कुछ शिक्षक ही बदनाम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र से इसी महीने सामने आया था। जहां एक शिक्षक स्कूल में छात्र-छात्राओं के सामने टेबल पर चखना व शराब की बोतल के साथ नशे में सोता मिला था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद ने जिले के पत्थलगांव विकास खंड के प्राथमिक स्कूल बालमपारा के प्रधान पाठक सखाराम सिदार को निलंबित कर दिया है। घोर लापरवाही बरतने और स्कूल में नशे की हालत में पाए जाने पर शिक्षक के ऊपर यह कड़ी कार्रवाई की गई है।

जशपुर जिले के पत्थलगांव अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बालमपारा संकुल खारढोढ़ी में पदस्थ प्रधानपाठक सखा राम सिदार को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। प्रधानपाठक स्कूल में टेबल पर किताब-कॉपी की जगह शराब और चखना रखकर सोते पाया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मामले के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। इसी महीने प्रधानपाठक विद्यालयीन समय में शराब का सेवन कर विद्यालय के टेबल में सिर रखकर छात्र-छात्राओं के सामने सोना,

विद्यालय के टेबल में शराब की बोतल, चखना सामग्री रखा जाना, नशे में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को डराना-धमकाना तथा स्वयं द्वारा यह स्वीकार किया गया कि वह नशे में है। प्रसारित वीडियो के अनुसार संबंधित शिक्षक के द्वारा उक्त कृत्य किया सही पाया गया है।

टिप्पणियाँ