आबकारी मंत्री कवासी लखमा का आदिवासियों को लेकर बयान "आदिवासी हिंदू नहीं, वनवासी कहने वाले को गांव में घुसने मत दो"
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अक्सर अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब एक बार फिर उनका आदिवासियों को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, आदिवासी हिंदू नहीं हैं। हम आदिकाल से इस धरती पर रह रहे लोग हैं। हमारे पूजा-पाठ और विवाह का तरीका हिंदुओं से बहुत अलग है। आदिवासी नेता और आबकारी मंत्री कवासी लखमाने कहा कि, आदिवासी को वनवासी कहा जाना बिलकुल गलत है। यदि कोई भी व्यक्ति आदिवासियों को वनवासी बोलता है तो उसे गांव में न घुसने दें।
![]() |
| आबकारी मंत्री कवासी लखमा |

टिप्पणियाँ