सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनटीपीसी की लोतलोता राखड़ बांध से गाँव वाले परेशान तीन घंटे तक रोक कर एनटीपीसी का काम, लोगों का गांव में रहना मुश्किल हो गया है; राखड़ को उड़ने से रोकने के लिए प्रबंधन की ओर से लापरवाही

कोरबा/ एनटीपीसी की लोतलोता राखड़ बांध से परेशान लोगों ने करीब तीन घंटे तक काम को रोक दिया। राखड़ से हो रही परेशानी को दूर करने की मांग किया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत लोतलोता में एनटीपीसी ने राखड़ डेम बनाया है। राखड़ हवा में उड़कर लोगों की मकान और खेताें में समा रही है। राखड़ को उड़ने से रोकने के लिए प्रबंधन की ओर से अभी तक ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। समस्या से गांव के लोगों में नाराजगी है। सोमवार को गांव की महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संया में सांसद प्रतिनिधि जीवन यादव के नेतृत्व में राखड़ डेम पर पहुंचे। लोगों ने डेम कार्यालय के सामने हंगामा किया। राखड बांध में होने वाले सभी काम को रोक दिया। सूचना पर एनटीपीसी सीएसआर के सीनियर मैनेजर शशांक छाजर, डीजीएम डाइक घनश्याम नवरंग, एचआर डीजीएम सुमित राहवरकर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दे कर मांग पूरी किए जाने का आशवासन दिया। करीब तीन घंटे की कोशिश के बाद बांध पर प्रबंधन काम शुरू कर सका।

जीवन यादव ने बताया राखड़ डेम बनने के बाद क्षेत्र के लोगों का गांव रहना मुश्किल हो गया है। आरोप लगाया कि एनटीपीसी प्रबंधन डेम से प्रभावित लोगों की समस्या को नजरअंदाज कर रहा है।

बताया कि पूर्व में इस समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों ने एनटीपीसी प्रबंधन को सात सूत्री मांग सौंपा था। प्रबंधन से क्षतिपूर्ति राशि की मांग की गई थी। प्रभावित होने वाले परिवार के बेरोजगार युवकों को काम पर रखने के लिए कहा गया था। क्षेत्र में पेय जल उपलब्ध कराने और आईबीपी से पुरेनाखार तक रोड निर्माण की मांग शामिल थी।

विधायक कंवर की उपस्थिति में बनी थी सहमति

स्थानीय लोगाें ने बताया कि ग्राम लोतलोता, पुरेनाखार और चारपारा के लोगों ने 16 जूलाई, 2021 को धनरास डेम कार्यालय के समक्ष कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम सिंह कंवर के नेतृत्व में काम बंद करों आंदोलन किया था। सात सूत्रीय मांग प्रबंधन को सौंपा गया था। इसमें ग्राम लोतलोता और पंचायत के अन्य आश्रित गांवों को भू- अर्जन नीति के दायरें में शामिल करने, राखड़ से होने वाली नुकसान को लेकर क्षतिपूर्ति, पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, मेडिकल वेन सुविधा, शिक्षित बेरोजगारों को योग्यता के आधार पर रोजगार, आईबीपी से पुरेनाखार तक जर्जर हो चुकी सड़क का निर्माण, स्कूल की मरमत और डेम से उड़ रही राखड़ को गीला रखने को लेकर महाप्रबंधक एनटीपीसी को ज्ञापन सौपा गया था। इस पर एनटीपीसी प्रबंधन के तत्कालीन अधिकारी वी बासू , विधायक पुरूषोत्तम सिंह कंवर , सीएसपी दर्री, तहसीलदार दर्री, थाना प्रभारी कटघोरा के उपस्थिति मे चर्चा कि गई थी। प्रबंधन की ओर से समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।

टिप्पणियाँ