बिजली का बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने के मैसेज के जरिये एक बुजुर्ग महिला का मोबाइल हैक कर ठगो ने 9 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए गेमिंग ऐप में
- भरतपुर-दिल्ली-बंगाल की गैंग हर दिन लोगों को बना रही निशाना
इंदौर. बिजली का बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने, बिल ऑनलाइन अपडेट करने के नाम पर लगातार ठगी की जा रही है। इस बार पॉश कॉलोनी मनीषपुरी के व्यापारी परिवार की बुजुर्ग महिला ठगी की शिकार हो गई। बदमाशों ने लिंक पर क्लिक कराकर उनका मोबाइल हैक कर अपने कंट्रोल में कर लिया और 9 लाख रुपए गेमिंग ऐप में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने 8.71 लाख की राशि सीज करवा दी है।ऑनलाइन ठगोरे बिजली के बिल के नाम पर लगातार लोगों को निशाना बना रहे है। तमाम जागरुकता के बाद भी हर दिन एक व्यक्ति इन लोगों के निशाने पर आ रहे है। इस बार पॉश कॉलोनी मनीषपुरी में रहने वाली 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला उनका निशाना बन गई। व्यापारी परिवार की बुजुर्ग महिला के मोबाइल पर बिजली का बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने व बिल ऑनलाइन अपडेट करने का मैसेज 31 जनवरी को आया। मैसेज में एक लिंक थी। महिला ने विश्वास कर लिंक को क्लिक कर दिया। इसके बाद उनका मोबाइल रिमोट ऐप के जरिए ठगोरे के कंट्रोल में चला गया। ठोगेरे ने मोबाइल से बैंक खाते की जानकारी लेकर तीन बार में 299999 रुपए अलग अलग ट्रांसफर कर लिए। महिला को जब राशि निकलने का पता चला तो परिवार को सूचना दी और परिवार ने साइबर सेल में शिकायत की।
निरीक्षक राशिद अहमद के मुताबिक, छानबीन की तो पता चला कि उनके बैंक खाते से करीब 8 लाख 90 ई वॉलेट के साथ ही गेमिंग ऐप में राशि ट्रांसफर कर ली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर 8 लाख 71 हजार रुपए की राशि रुकवा दी जो फरियादी को वापस मिल जाएगी।दूसरे को राशि देकर हासिल कर लेते नकदी
साइबर विशेषज्ञ के मुताबिक, ऑनलाइन गैमिंग ऐप में पैसा ट्रांसफर कर गेम खेला जाता है। आमतौर पर राशि को दूसरे खिलाड़ी को देकर उससे सांठगांठ कर राशि हासिल की जा सकती है। ऑनलाइन ठगी करने वाले इस तरह की हरकत करते है। बड़ी राशि होने से पैसा नहीं निकाल पाए और पुलिस ने उसे रुकवा दिया।
भरतपुर से शुरुआत, दिल्ली-बंगाल की गैंग सक्रियसाइबर सेल व क्राइम ब्रांच के पास बिजली के बिल के नाम पर ठगी के केस रोज आ रहे है। पहले भरतपुर की गैंग सक्रिय थी लेकिन अब दिल्ली व पश्चिम बंगाल की गैंग भी लगातार ठगी कर रही है। महिला के केस में दिल्ली के गैंग की भूमिका सामने आ रही है।
पुलिस की सलाह, कोई लिंक क्लिक न करें
निरीक्षक राशिद अहमद के मुताबिक, मोबाइल पर किसी भी तरह का झांसा देकर लिंक भेजी जाए तो उसे किसी भी स्थिति में क्लिक न करें। लिंक खोलने से आपके मोबाइल का कंट्रोल बदमाशों के हाथ में चला जाता है।

टिप्पणियाँ