72 वर्षीय पिता की देखरेख न करके उल्टे गाली-गलौज कर मारपीट करते थे बेटा-बहू; वृद्ध ने लिखित शिकायत की मांग की
काेरबा/ तीन साल पहले गाली-गलाैज कर जान से मारने की धमकी देते हुए वृद्ध काे घर से निकालने के मामले में पुलिस ने बेटा-बहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर के पुरानी बस्ती के जायसवाल गली निवासी 72 वर्षीय हरी राम साहू की लिखित शिकायत पर काेतवाली पुलिस ने उसके बेटा भानू प्रकाश साहू व बहू सुमित्रा साहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वृद्ध काे उसका पुत्र और बहू द्वारा आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
देखरेख नहीं की जाती है, उल्टे गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। बेटा-बहू ने बुजुर्ग काे मार्च 2020 में जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करते हुए घर से भगा दिया। तब से वृद्ध सर्वमंगला मंदिर के पास वृद्धा आश्रम में जीवन गुजार रहा है।
घर आने की बात कहने पर पुत्र और बहू द्वारा मना कर दिया जाता है। वृद्ध ने लिखित शिकायत करते हुए अपने पुत्र भानू प्रकाश व बहू सुमित्रा साहू के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज करने की मांग की थी।

टिप्पणियाँ