अंधविश्वास की यह घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे पड़ोसी जिले की है। गिधौरी पुलिस ने जब महिला की लाश की शिनाख्त करने के बाद जांच आगे बढ़ाई तो बलि देने की बात सामने आई। थाना गिधौरी पुलिस ने अधेड़ महिला की हत्या करने वाले 04 आरोपियों को किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम कुम्हारी रोड किनारे पत्थर खदान में एक महिला की लाथ उतरा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। जांच में लाश की पहचान देवमती विश्वकर्मा पति स्व. सुखी राम विश्वकर्मा उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम भंवरीद थाना कसडोल के रूप में की गई।
छत्तीसगढ़ में गड़ा धन पाने के लालच में बुजुर्ग महिला की दे दी बलि , सरपंच के कहने पर भी नहीं दे रही थी नमक प्रेत मटिया
पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
रायपुर. कसडोल में थाना गिधौरी पुलिस ने इस मामले के बारे में बताया कि 4 आरोपियों ने जमीन में गड़े धन निकालने के लिए बलि देने के लिए महिला की हत्या की थी। 4 आरोपी ललीत श्रीवास पिता मुकेश श्रीवास उम्र 25 वर्ष साकिन हमाल चौक कसडोल, करण दास मानिकपुरी पिता सुक्रित दास मानिकपुरी उम्र 21 साल साकिन नया गोरधा थाना कसडोल, प्रवीण साहू पिता रामकिर्तन साहू उम्र 23 वर्ष साकिन कोट थाना कसडोल और कमल सिंह कवर पिता कांशीराम उम्र 42 साल ग्राम आमाखोहा थाना कसडोल ने पुलिस को बताया कि जमीन में गड़ा धन निकालने के लिए मटिया नमक प्रेत की आवश्यकता होती है। जिसके तलाश में ललित श्रीवास को ग्राम भवरीद में मृतिका के पास मटिया होने की जानकारी मिली ।
महिला के हाथ,पैर बांध कर खदान में फेक दिया
आरोपियों ने ग्राम सरपंच कमल दास से संपर्क कर गड़े धन का लालच देकर उसे अपने योजना में शामिल किया और देवमती विश्वकर्मा पति स्व सुखी राम विश्वकर्मा उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम भंवरीद थाना कसडोल से संपर्क किया। मृतिका ने मटिया नहीं देने की बात की । जिस पर आरोपियों ने लालच में आकर योजनाबद्ध तरीके से अक्टूबर 24 को अपने साथियों के साथ स्विफ्ट गाड़ी में गांव भवरीद पहुंचे। वहां सरपंच कमल केवट के माध्यम से देवमती विश्वकर्मा को गांव के बाहर बुलवाया और अपने साथ अपनी स्विफ्ट कार में बैठाकर कसडोल मिनी स्टेडियम ले गए। निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम में एक कमरे में रख कर मृतिका को मटिया देने के लालच देकर व डरा धमका कर मनाने का प्रयास की। महिला के नहीं मानने पर आरोपी ने अन्य अपराध में फंस जाने का डर से सरपंच से फोन पर बात की। लेकिन सरपंच ने महिला को मार कर फेंक देने के लिए कहा। आरोपियों महिला के हाथ, पैर और गला इलेक्ट्रॉनिक तार से बांधकर रात में ग्राम कुम्हारी थाना गिधौरी के पत्थर खदान पर पत्थर बांधकर फेंक दिया।
यह था मामला
बता दें 24 अक्टूबर को ग्राम कुम्हारी रोड किनारे पत्थर खदान में एक महिला की लाथ उतरा रही है। आसपास के गुजर रहे ग्रामीणों यह शव खदान के पास दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। जांच में लाश की पहचान देवमती विश्वकर्मा पति स्व सुखी राम विश्वकर्मा उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम भंवरीद थाना कसडोल के रूप में की गई।

टिप्पणियाँ