सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तलाक के मामले में पेशी में आए डॉक्टर पति को न्यायालय परिसर में ही पत्नी ने जड़ दिया थप्पड़; महिला के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ

रायपुर/ कुटुंब न्यायालय परिसर में एक डॉक्टर का अपनी पत्नी से तलाक का मामला विचाराधीन है। इसकी पेशी में आए डॉक्टर को उसकी पत्नी ने तमाचा जड़ दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक आयुष संचालनालय में पदस्थ डॉक्टर अरविंद शर्मा का उनकी पत्नी किरण शर्मा से तलाक का मामला विचाराधीन है। इसकी पेशी 13 दिसंबर 2022 को कुटुंब न्यायालय में थी। इस दौरान वकील दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किरण शर्मा ने अरविंद को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसकी शिकायत डॉक्टर शर्मा ने कोर्ट परिसर की पुलिस चौकी में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वे सिविल लाइन थाने पहुंचे। वहां भी उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सीएसपी से शिकायत की। उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

दो घर से मोबाइल और कैश चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में घर से मोबाइल और कैश पार करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हेमंत सिक्का उर्फ टीपू 6 जनवरी की रात को दो लोगों के घर में घुसकर तीन मोबाइल, 8 हजार नकदी और एटीएम आदि चोरी कर लिया था। इसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरु की। मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी हेमंत सिक्का उर्फ टीपू को गिरफ्तार किया।

टिप्पणियाँ