बच्चे के लिए तांत्रिक बाबा के कहने पर परिवार वालों ने महिला से कराए कई उपाय, श्मशान ले जाकर इंसानी हड्डियों का पाउडर खिलाया इसके बाद अमावस की रात झरने में भी नहलाया
पुणे/ महाराष्ट्र के पुणे से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर बच्चे के लिए महिला को श्मशान ले जाकर इंसानी हड्डियों का पाउडर खिलाया। इसके बाद अमावस की रात झरने में भी नहलाया और वहां तांत्रिक बाबा के कहने पर कई उपाय किए। पीड़ित महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। वहीं पुलिस ने पति, ससुरालवाले और तांत्रिक बाबा सहित 7 लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया है।
2019 में हुई थी महिला की शादी
पुलिस ने बताया महिला के बयानों के मुताबिक, 2019 में उसकी शादी हुई थी। उस वक्त भी ससुरालवालों ने दहेज की मांग करते हुए परेशान किया था। इसके चलते महिला के घरवालों ने उन्हें नकद, सोना और चांदी दी।
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
DCP ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। मामले में शामिल सभी के खिलाफ IPC की धारा 498 ए, 323, 504, 506 के साथ अंधविश्वास विरोधी अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।
पीड़िता का परिवार पढ़ा-लिखा है, फिर भी इस तरह की हरकतें की गई। उन्होंने कहा कि श्मशान की तलाशी ली जा रही है, जहां ये सब किया गया। इन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

टिप्पणियाँ