सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

युध्ह में रूसी सैनिक धनुष-बाण का कर रहे इस्तेमाल; सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाते हुए लोगों ने कहा - ये रूस की हाई-टेक आर्मी

कीव/मॉस्को/ जंग में रूसी सैनिक धनुष-बाण का इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही इन सैनिकों के पास 'इमरजेंसी यूज' के लिए बंदूक है। यानी जब धनुष से बात नहीं बनेगी तब इस बंदूक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नेटिजन्स इसका काफी मजाक उड़ा रहे हैं।

यूक्रेन इंटर्नल अफेयर मिनिस्टर के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक रूसी सैनिक धनुष-बाण के साथ दिख रहा है। एंटोन ने लिखा- ये बशकिरिया शहर में मौजूद एक रूसी सैनिक है। उसके पास घनुष-बाण के साथ बंदूक भी है। क्या ये घुड़सवार सेना है?

3 लाख लोगों ने देखा पोस्ट

धनुष-बाण के साथ तैनात इस रूसी सैनिक की तस्वीर वाले पोस्ट को करीब 3 लाख 49 हजार लोग देख चुके हैं। तीन हजार लोगों ने इस पोस्ट को लाइक भी किया है।

सोशल मीडिया पर लोग इसका माजक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- रूस की हाई-टेक आर्मी। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि इस रूसी सैनिक की तीरंदाजी में रुचि है। लेकिन मेरे छोटे बेटे का धनुश इससे ज्यादा मजबूत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- देखकर खुशी हुई की रूसी सेना के पास 21वीं सदी के बेस्ट हथियार हैं। एक यूजर ने तो फिल्म से जुड़ा कमेंट कर दिया। उसने लिखा- जब आपने अवतार मूवी एक से ज्यादा बार देख ली हो। दरअसल, जेम्स कैमरन की ये फिल्म साइंस-फिक्शन बेस्ड है।

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसे शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- अब रूसी सैनिकों को युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों पर जंग लगने की चिंता नहीं करनी होगी। क्योंकि उसके पास धनुश-बाण है। खैर अभी तक ये नहीं पता है कि वो युद्ध में तलवारें और भाला इस्तेमाल करने वाले हैं या नहीं।

टिप्पणियाँ